जातीय जनगणना पर पीछे नहीं हटेगा JDU: कुशवाहा बोले- जातीय जनगणना हमारी पार्टी की पुरानी मांग, हम किसी भी कीमत पर इससे पीछे नहीं हटेंगे - News Summed Up

जातीय जनगणना पर पीछे नहीं हटेगा JDU: कुशवाहा बोले- जातीय जनगणना हमारी पार्टी की पुरानी मांग, हम किसी भी कीमत पर इससे पीछे नहीं हटेंगे


Hindi NewsLocalBiharUpendra Kushwaha, Who Reached Buxar, Said Caste Census Is The Old Demand Of Our Party, We Will Not Back Down From It At Any Costजातीय जनगणना पर पीछे नहीं हटेगा JDU: कुशवाहा बोले- जातीय जनगणना हमारी पार्टी की पुरानी मांग, हम किसी भी कीमत पर इससे पीछे नहीं हटेंगेबक्सर 8 घंटे पहलेकॉपी लिंकबक्सर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उपेंद्र कुशवाहा।जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा अपने बिहार यात्रा के दौरान आज बक्सर पहुचें। जहां पार्टी द्वारा अतिथि गृह में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित किया गया। इस दौरान उपेंद्र कुशवाहा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जातीय जनगणना हमारी पार्टी की पुरानी मांग है और हम किसी भी कीमत पर इससे पीछे नहीं हटेंगे।उन्होंने कहा कि हमारे नीति सिद्धांत अलग है, हम जातीय जनगणना के पक्षधर हैं। इतना ही नहीं धर्म परिवर्तन के मसले पर उपेंद्र कुशवाहा ने बड़ा बयान दिया है। कुशवाहा ने कहा है कि अपनी इच्छा से धर्म परिवर्तन कर रहे लोगों को कोई रोक नहीं सकता। यह उनका संवैधानिक अधिकार है। अगर आज मैं इस्लाम धर्म कबूल करना चाहूंगा तो मुझे कौन रोक सकता है। कुशवाहा ने कहा कि धर्म परिवर्तन दबाव में नहीं होना चाहिए। लेकिन अगर कोई अपनी मरजी से धर्म परिवर्तन कर रहा है। तो उसे कोई रोक नहीं सकता।इधर जातीय जनगणना को लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि इस मामले पर कई बार कोर्ट ने भी केंद्र सरकार से भी पुछा है कि अगर आप पिछड़ों के लिए कोई योजना बनाते हैं। तो उनकी संख्या कितनी है, ये कैसे बताएगा। उस तरीके से जनगणना ही नहीं है। इसलिए सरकार को जातीय जनगणना करवानी चाहिए। साल 1931 के बाद आज तक जातीय जनगणना हुई ही नहीं है।वहीं उन्होंने आगे कहा कि NEET प्रवेश परीक्षा में पिछड़ा व अतिपिछड़ा समाज समाज से आनेवाले विद्यार्थियों के लिए संविधान सम्मत आरक्षण का रोका जाना असंवैधानिक एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। केंद्र सरकार से विनम्र आग्रह किया है कि संज्ञान में लेकर ओबीसी व ईबीसी के हक-हकूक की रक्षा करें ।


Source: Dainik Bhaskar July 25, 2021 07:52 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */