जानिए इतना क्यों चमक रहा है सोना और अभी निवेश करें या नहीं! - News Summed Up

जानिए इतना क्यों चमक रहा है सोना और अभी निवेश करें या नहीं!


नई दिल्लीपिछले दिनों में सोने की चमक (Gold Price) लगातार खूब बढ़ी है। हर ओर गिरावट का दौर दिख रहा है, बेरोजगारी चरम पर है, मंदी की मार से सब परेशान हैं, लेकिन सोने की चमक (Gold Rate) सबको खुश करने वाली है। शेयर बाजार भी लगातार गिरावट का सामना कर रहा है, लेकिन सोने दिन दूनी और रात चौगुनी रफ्तार से बढ़ रहा है। कोरोना काल में सोने में निवेश करना सभी को सुरक्षित लग रहा है। ऐसे में एक बड़ा सवाल ये उठता है कि क्या अभी सोने में निवेश करना चाहिए? सवाल ये भी है कि आखिर सोने में ये तेजी कब तक रहेगी? इस समय कोरोना के चलते अमेरिका सहित कई विकसित देशों में ब्याज दरें जीरो से माइनस तक हो चुकी हैं। भारत में भी ब्याज दरें घटाई जा चुकी हैं। एफडी पर कभी तगड़ा ब्याज मिला करता था, लेकिन अब ब्याज दर गिरकर 6 फीसदी तक पहुंच चुकी है। ऐसे में निवेशकों को सोना सबसे सुरक्षित विकल्प दिख रहा है, जिसने कभी निराश नहीं किया है और इसी के चलते सोने में निवेश लगातार बढ़ रहा है।मुसीबत की घड़ी में हमेशा बढ़ी है सोने की चमक! जिन्होंने सोने में कोरोना काल से पहले निवेश किया था, उनके लिए अब तक सोना बहुत ही अच्छा निवेश बना हुआ है। लेकिन जिन लोगों ने सोने में अब तक निवेश नहीं किया था, वह सोने की लगातार बढ़ती कीमतें देखकर निवेश करने की सोच रहे हैं। लेकिन सवाल यही है कि निवेश करें या नहीं। आइए जानते हैं विशेषज्ञ क्या सोच रहे हैं इसे लेकर? - मोतीलाल ओसवाल में कमोडिटी & करंसी के प्रमुख और एसोसिएट डायरेक्टर किशोर नार्ने मानते हैं कि उनके हिसाब से अगले 18 महीने में सोना 65 हजार प्रति 10 ग्राम रुपये के स्तर तक जा सकता है। - एंजेल ब्रोकिंग के एवीपी रिसर्च प्रथमेश माल्या का मानना है कि इस साल दिवाली तक सोना करीब 63,500 रुपये तक का स्तर छू सकता है। - एक्सिस सिक्योरिटीज के सुनील कुमार काटके मानते हैं कि सोना 65000 रुपये का स्तर कुछ ही महीनों में तोड़ देगा।


Source: Navbharat Times July 24, 2020 06:45 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */