जापान में CM योगी ने लिया 600 किमी/घंटा की 'मैग्लेव' का अनुभव, पटरियों पर नहीं बल्कि हवा में तैरती है ये खास ट्रेन - News Summed Up

जापान में CM योगी ने लिया 600 किमी/घंटा की 'मैग्लेव' का अनुभव, पटरियों पर नहीं बल्कि हवा में तैरती है ये खास ट्रेन


डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में निवेश की स‍ंभावना का विस्तार देने जापान दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को मैग्लेव ट्रेन में यात्रा की। टोक्यो में हाई-स्पीड मैग्लेव ट्रेन की यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने ट्रेन की 600 किमी/घंटा से अधिक की रफ्तार का रोमांचक अनुभव लिया।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने जापान दौरे के दौरान टोक्यो में हाई-स्पीड मैग्लेव (Maglev) ट्रेन में सफर किया, जो चुंबकीय शक्ति से हवा में तैरते हुए 600 किमी/घंटा से अधिक की रफ्तार से चलती है। उन्होंने ट्रेन की 100 किलोमीटर की यह परीक्षण यात्रा की, जिसका उद्देश्य यूपी में आधुनिक परिवहन बुनियादी ढांचे को विकसित करने के लिए नई तकनीक को समझना था।#WATCH | Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath took a ride on the Maglev train in Yamanashi, Japan. pic.twitter.com/fJmN4vERle — ANI (@ANI) February 26, 2026मैग्लेव ट्रेन पारंपरिक पटरियों पर नहीं, बल्कि चुंबकीय क्षेत्र (Magnetic Levitation) के सहारे हवा में तैरते हुए चलती है। इस ट्रेन की परिचालन गति 600-700 किमी/घंटा है, जिससे यात्रा का समय बहुत कम हो जाता है।


Source: Dainik Jagran February 26, 2026 09:37 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */