जालंधर के लिए अच्छी खबर: दकोहा रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा व्हीकलर अंडरपास, NHAI ने तैयार किया 15 करोड़ का प्रोजेक्ट - News Summed Up

जालंधर के लिए अच्छी खबर: दकोहा रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा व्हीकलर अंडरपास, NHAI ने तैयार किया 15 करोड़ का प्रोजेक्ट


Hindi NewsLocalPunjabJalandharVehicle Underpass To Be Built At Dakoha Railway Crossing, NHAI Prepared A Project Of 15 CroresAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपजालंधर के लिए अच्छी खबर: दकोहा रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा व्हीकलर अंडरपास, NHAI ने तैयार किया 15 करोड़ का प्रोजेक्टजालंधर 10 घंटे पहलेकॉपी लिंकजनवरी महीने में DC घनश्याम थोरी ने अफसरों को लेकर यहां का दौरा किया था।शहर की व्यस्त दकोहा रेलवे क्रॉसिंग पर जाम में फंसने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही यहां पर व्हीकलर अंडरपास (VUP) बन जाएगा। इसके लिए नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने 15 करोड़ का प्रोजेक्ट तैयार किया है। जिसकी DPR भी बन चुकी है। यहां पर पहले रेलवे ओवरब्रिज या अंडरब्रिज की भी योजना थी लेकिन जालंधर-पानीपत हाइवे से लगा यह रेलवे फाटक काफी व्यस्त रहने की वजह से अंडरपास की योजना को फाइनल किया गया है।बड़ी संख्या में ट्रेनें गुजरती हैं, हाइवे तक आ जाता है ट्रैफिक जामDC घनश्याम थोरी ने कहा कि अमृतसर-दिल्ली रेल ट्रैक पर स्थित दकोहा रेलवे क्रॉसिंग काफी व्यस्त रहता है। यहां से बड़ी संख्या में ट्रेनें गुजरने की वजह से ज्यादातर समय यह क्रॉसिंग बंद रहती थी। यहां तक कि क्रॉसिंग की वजह से जाम हाइवे तक आ जाता था। जिस वजह से यह इलाका एक्सीडेंट के लिहाज से ब्लैक स्पॉट बन चुका था।अप्रूवल मिलते ही लगा देंगे टेंडरNHAI के प्राेजेक्ट डायरेक्टर वरिंदर सिंह ने कहा कि यहां पर व्हीकलर अंडरपास के लिए 15 करोड़ का प्रोजेक्ट बनाकर सीनियर अफसरों को भेज दिया गया है। वहां से अप्रूवल मिलते ही इसके लिए टेंडर लगा दिए जाएंगे।


Source: Dainik Bhaskar May 30, 2021 10:18 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */