Hindi NewsLocalPunjabJalandhar8 Positive Cases Found In 24 Hours, Active Patients Counted To 149, Only 27 Patients In Hospitalsजालंधर में आज कोरोना से कोई मौत नहीं: 24 घंटे में मिले 8 पॉजिटिव केस, एक्टिव मरीजों की गिनती 149 हुई, अस्पतालों में सिर्फ 27 मरीजजालंधर 10 घंटे पहलेकॉपी लिंकअपाहिज आश्रम में वैक्सीनेशन कैंप के दौरान मौजूद DC घनश्याम थोरी।जालंधर में कोरोना की दूसरी लहर थमने के साथ मौतें भी रुकने लगी हैं। बुधवार को 24 घंटे के दौरान किसी भी कोरोना रोगी की मौत नहीं हुई। इस दौरान कोरोना की दूसरी लहर में तीसरी बार सबसे कम 8 पॉजिटिव मरीज मिले। इसके बाद जिले में अब एक्टिव मरीजों की गिनती घटते हुए 149 रह गई है। वहीं, अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या गिरकर 27 रह गई है। 112 मरीज घर पर रहकर यानी होम आइसोलेशन में इलाज करा रहे हैं। जिले में कोरोना से मौतें सबसे ज्यादा चिंता बनी हुई थी लेकिन दूसरी लहर में दूसरी बार 24 घंटे में किसी की मौत न होने से आने वाले दिनों में भी यह सिलसिला कायम रहने की उम्मीद जताई जा रही है।वैक्सीनेशन कैंप में अपाहिज आश्रम पहुंचे DCकोरोना की तीसरी लहर को वैक्सीनेशन के जरिए मात देने के लिए अफसरों ने जोर लगा रखा है। बुधवार को DC घनश्याम थोरी अपाहिज आश्रम में लगे वैक्सीनेशन कैंप में पहुंचे। वहां उन्होंने भरोसा दिलाया कि विशेष जरूरत वाले लोग समाज का अहम हिस्सा हैं और प्रशासन उनकी मदद के लिए हर वक्त तैयार है। इस दौरान मेडिकल चेकअप कैंप भी लगाया गया। जिसमें डॉक्टरों ने अपाहिज आश्रम में रह रहे लाेगों की जांच की।
Source: Dainik Bhaskar July 07, 2021 11:37 UTC