Hindi NewsLocalPunjabJalandharFarmers Burnt PM Modi's Effigy By Gathering Mob In Danger Of Epidemic, Corona Rule Broken In Front Of PoliceAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपजालंधर में काला दिवस: महामारी के खतरे में किसानों ने भीड़ इकट्ठी कर फूंका PM मोदी का पुतला, पुलिस के सामने ही टूटे कोरोना नियमजालंधर 13 घंटे पहलेकॉपी लिंकजालंधर के BMC चौक पर जुटी प्रदर्शनकारी किसानों की भीड़ व बगल में खड़ी पुलिस।केंद्र सरकार के कृषि सुधार कानूनों के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) के आह्वान पर जालंधर में भी काला दिवस मनाया गया। किसान संगठनों ने जिले के अलग-अलग जगहों के साथ शहर में BMC चौक व DC ऑफिस के बाहर PM नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। किसानों को नजरअंदाज करने का आरोप लगा उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि कानून रद्द होने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। हालांकि महामारी के खतरे के बीच हुए इस प्रदर्शन में पुलिस के सामने ही मास्क पहनने व सोशल डिस्टेंस के कोरोना नियम टूटते दिखे। पंजाब सरकार के किसानों को समर्थन के मद्देनजर अफसर मूकदर्शक बनकर खड़े रहे।DC ऑफिस के बाहर पुतला फूंकते किसान।भारतीय किसान यूनियन (BKU) राजेवाल के कश्मीर सिंह जंडियाला व अमरजोत सिंह ने कहा कि किसान 6 महीने से संघर्ष कर रहे हैं। इसके बावजूद केंद्र सरकार कोई सुनवाई नहीं कर रही। इसके बावजूद किसान भविष्य की पीढ़ी को बचाने के लिए काले कानूनों को किसी कीमत पर लागू नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि जिस तरह BJP का बंगाल व फिर उत्तर प्रदेश (UP) के पंचायत चुनाव में सफाया हुआ, उसी तरह अगले सभी चुनावों में होगा। देश का पेट भरने वाले किसान के साथ अन्याय केंद्र की मोदी सरकार काे बहुत महंगा पड़ेगा।कंपनी बाग चौक पर प्रदर्शन करते अकाली नेता।अकाली दल व वकील भी समर्थन में, कांग्रेसियों ने लगाए काले झंडेसंयुक्त किसान मोर्चा के काला दिवस को राजनीतिक पार्टियों से भी पूरा समर्थन मिला। अकाली दल ने कंपनी बाग चौक पर प्रदर्शन किया। वहीं, कांग्रेसी विधायकों से लेकर नेताओं ने घर पर काले झंडे लगाकर समर्थन दिया। वकील भी किसानों के समर्थन में आए और कचहरी चौक पर PM का पुतला फूंका।
Source: Dainik Bhaskar May 26, 2021 07:58 UTC