Hindi NewsLocalPunjabJalandharAfter Three Months, The Number Of Positive Patients Decreased To Less Than 200, 195 Cases And 4 People Died In 24 HoursAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपजालंधर में कोरोना संक्रमण से राहत: तीन महीने बाद पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 200 से कम हुआ, 24 घंटे में 195 केस व 4 लोगों ने दम तोड़ाजालंधर 9 घंटे पहलेकॉपी लिंककोविड टेस्ट के लिए महिला का सैंपल लेते डॉक्टर।जालंधर में कोरोना संक्रमण से राहत मिलने लगी है। रविवार को करीब 3 महीने बाद पाॅजिटिव मरीजों का आंकड़ा 200 से भी कम हो गया। रविवार को जिले में 195 पॉजिटिव मरीज मिले। इसके अलावा मौतों के मामले में भी थोड़ी कमी आई है। रविवार को 4 लोगों ने कोरोना की वजह से दम तोड़ा। जिले के लिए यह भी बड़ी राहत है कि एक्टिव केसों की गिनती भी लगातार गिरती जा रही है। शनिवार को 3,761 के मुकाबले रविवार को एक्टिव केस घटकर 3,450 रह गए। 19 मई के बाद से लगातार एक्टिव केस घटने से अस्पतालों में जारी बैड व इंजेक्शन की मुश्किल भी घटने लगी है।55 हजार से ज्यादा ठीक हो चुके, कन्फर्म केस 60 हजार के करीब पहुंचेजिले में अब कोरोना के कन्फर्म केसों की गिनती 60 हजार के करीब पहुंच चुकी है। रविवार तक 59,844 कन्फर्म केस हो चुके हैं। इनमें से 55,023 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। सबसे चिंताजनक लगातार हो रही मौतें हैं क्योंकि अब तक 1,371 कोरोना रोगी दम तोड़ चुके हैं। जिले के सिविल अस्पताल में अब सिर्फ 92 मरीज भर्ती हैं। प्राइवेट अस्पतालों में भी मरीजों की गिनती कम हो रही है।
Source: Dainik Bhaskar May 30, 2021 11:15 UTC