जालंधर में नई तैनाती: नेशनल लेवल स्वीमिंग प्लेयर उमेश बने खेल अफसर, बाढ़ में फंसे 3 लोगों की जान बचाने पर मिल चुका वीरता पुरस्कार - News Summed Up

जालंधर में नई तैनाती: नेशनल लेवल स्वीमिंग प्लेयर उमेश बने खेल अफसर, बाढ़ में फंसे 3 लोगों की जान बचाने पर मिल चुका वीरता पुरस्कार


Hindi NewsLocalPunjabJalandharNational Level Swimming Player Umesh Became Sports Officer, Got Gallantry Award For Saving Lives Of 3 People Trapped In Floodजालंधर में नई तैनाती: नेशनल लेवल स्वीमिंग प्लेयर उमेश बने खेल अफसर, बाढ़ में फंसे 3 लोगों की जान बचाने पर मिल चुका वीरता पुरस्कारजालंधर 4 घंटे पहलेकॉपी लिंकनए खेल अफसर का स्वागत करता स्टाफ।नेशनल लेवल स्वीमिंग प्लेयर उमेश शर्मा को जालंधर का नया जिला खेल अफसर नियुक्त किया गया है। सोमवार को उन्होंने पदभार संभाला। उमेश पंजाब तैराकी टीम के कप्तान रह चुके हैं। इससे पहले वो जालंधर के ही स्पोर्ट्स कॉलेज में तैराकी खिलाड़ियों को ट्रेनिंग दे रहे थे। वह 2016 बैच के कोच हैं।अपने हुनर से बचाया था बाढ़ में फंसे लोगों कोतैराक उमेश कुमार उस वक्त चर्चा में आए थे, जब गांव फतेहपुर में 3 लोग बाढ़ के पानी में फंस गए थे। उस वक्त प्रशासन ने बचाव कार्य में उनसे मदद मांगी थी। उमेश ने अपने हुनर से बाढ़ के पानी से तीनों को सकुशल बचा लिया था। साल 2009 में तत्कालीन DC काहन सिंह पन्नू ने उन्हें वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया था।खिलाड़ी हूं, खेल की अहमियत जानता हूं : उमेशजिला खेल अफसर का पद संभालने के बाद उमेश शर्मा ने कहा कि वह यह मौका देने के लिए राज्य के खेल मंत्री राणा गुरमीत सोढ़ी व डायरेक्टर डीपीएस खरबंदा का धन्यवाद करते हैं। वह खुद एक खिलाड़ी हैं, इसलिए जानते हैं कि खेल की क्या अहमियत है और इसे कैसे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि जिले में जल्द ही खेल गतिविधियों को उत्साहित करने के लिए काम किया जाएगा।


Source: Dainik Bhaskar July 05, 2021 07:18 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */