Hindi NewsLocalPunjabJalandharClinic Was Running Without Degree And License, Health Department Team Raided And Caught 30 Thousand Medicinesजालंधर में पकड़ा गया 'मुन्नाभाई MBBS': बिना डिग्री व लाइसेंस के चला रहा था क्लीनिक, सेहत विभाग की टीम ने रेड कर 30 हजार की दवाईयां पकड़ीजालंधर 12 घंटे पहलेकॉपी लिंकक्लीनिक मालिक को नोटिस जारी कर रिकॉर्ड पेश करने को कहा गया है। - प्रतीकात्मक फोटोजालंधर में सेहत विभाग ने बिना डिग्री व लाइसेंस के क्लीनिक चला रहे एक व्यक्ति को पकड़ा है। उसके क्लीनिक से भारी मात्रा में एलोपैथिक दवाईयां भी बरामद की गई हैं। डिप्टी कमिश्नर के पास पूरे मामले की शिकायत पहुंची थी। जिसके बाद सेहत विभाग की टीम ने तैयारी कर वहां रेड की। इसके बाद अब ड्रग कंट्रोल अफसर की तरफ से क्लीनिक मालिक को नोटिस जारी कर रिकॉर्ड पेश करने को कहा गया है। रिकॉर्ड न होने पर उसके खिलाफ कोर्ट में केस कर दिया जाएगा।DC के आदेश पर हेल्थ टीम ने की रेडDC घनश्याम थोरी ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि गुरुनानकपुरा वेस्ट में अवैध तरीके से तलीवालिया क्लीनिक चल रहा है। उन्होंने तुरंत सिविल सर्जन को कार्रवाई के लिए कहा। इसके बाद जिला सेहत अफसर डॉ. अरुण वर्मा व ड्रग कंट्रोल अफसर डॉ. अमरजीत सिंह ने क्लीनिक में रेड की।क्लीनिक मालिक नहीं दिखा सका रिकॉर्ड, 30 हजार की दवाएं जब्तरेड के वक्त क्लीनिक मालिक सुरिंदर सिंह वहीं मौजूद था। हालांकि वह एलोपैथी दवाओं की प्रैक्टिस के बारे में डॉक्टर की कोई वैध डिग्री नहीं दिखा सका। उसके पास एलाेपैथी दवाएं स्टोर या बेचने का भी कोई लाइसेंस नहीं था। जिसमें बाद टीम ने वहां से 25 किस्म की दवाईयां जब्त कर लीं। जिनमें 3,930 टेबलेट, 670 कैप्सूल व 186 इंजेक्शन हैं। इनकी कीमत 30 हजार है और इसका कोई रिकॉर्ड क्लीनिक में नहीं था।
Source: Dainik Bhaskar July 21, 2021 13:07 UTC