जालंधर में UP के मजदूर की हत्या: निर्माणाधीन शॉपिंग मॉल की पहली मंजिल पर मिली खून से लथपथ लाश, सिर को बुरी तरह कुचला - News Summed Up

जालंधर में UP के मजदूर की हत्या: निर्माणाधीन शॉपिंग मॉल की पहली मंजिल पर मिली खून से लथपथ लाश, सिर को बुरी तरह कुचला


Hindi NewsLocalPunjabJalandharBlood soaked Body Found On The First Floor Of A Shopping Mall Under Construction, Head Badly Crushedजालंधर में UP के मजदूर की हत्या: निर्माणाधीन शॉपिंग मॉल की पहली मंजिल पर मिली खून से लथपथ लाश, सिर को बुरी तरह कुचलाजालंधर 7 घंटे पहलेकॉपी लिंकहत्या के बाद मौके पर जांच करती पुलिस।जालंधर में रविवार को पठानकोट रोड पर निर्माणाधीन शॉपिंग मॉल में एक मजदूर की हत्या कर दी गई। वारदात का पता तब चला, जब सुबह मजदूर काम पर आए। उन्होंने सिक्योरिटी गार्ड को बताया कि पहली मंजिल पर किसी की लाश पड़ी है। छानबीन में पता चला कि यह मजदूर वहीं काम कर रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसके साथ काम करने वाले कुछ मजदूरों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। फिलहाल हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है लेकिन इसे मजदूरों के आपसी झगड़े का परिणाम माना जा रहा है। मृत मजदूर की पहचान धर्मवीर निवासी कुहरा सुतावर, तहसील सलेमपुर, थाना लार, जिला देवरिया (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।सुबह मजदूरों ने सिक्योरिटी गार्ड को बताया तो पता चलानिर्माणाधीन इमारत के सिक्योरिटी गार्ड तरसेम लाल ने बताया कि उन्हें कुछ मजदूरों ने सूचना दी कि ऊपर किसी की लाश पड़ी है। वो वहां पहुंचे और दूसरे मजदूरों को बुलाया तो उसकी शिनाख्त हुई। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आकर देखा तो मृतक धर्मवीर के सिर पर गहरे जख्म थे। माना जा रहा है कि ईंट या किसी दूसरी भारी चीज से उसके सिर पर वार कर हत्या की गई है।मजदूरों से पूछताछ कर रहे : SHOथाना डिवीजन 8 के SHO रविंदर कुमार ने कहा कि फिलहाल मजदूर की लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है। उसके साथ काम करने वाले मजदूरों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस पता लगा रही है कि बीती रात उसके साथ कौन-कौन थे और इस वारदात के बाद कोई मजदूर काम से गायब तो नहीं है।


Source: Dainik Bhaskar July 18, 2021 07:57 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */