मनपा चुनाव के पहले गड़बड़ाया राजनीतिक दलों का गठबंधन परिणाम आने के बाद भी पटरी पर नहीं आ पाएगा।- रघुनाथसिंह लोधी । नागपुरप्रमुख दलों के मित्र दल सत्ता या विपक्ष के लिए मोल-भाव करने की स्थिति में नहीं है। यह अवश्य लग रहा है कि इस बार जितने दल हैं उतने ही गट नेता हो सकते हैं। मनपा मुख्यालय में गट नेता के कक्ष बढ़ जाएंगे। मनपा में 151 में से 102 सदस्य भाजपा के हैं। एक सदस्य शिवसेना शिंदे के कोटे में है। कांग्रेस के 34, शिवसेना उद्धव 2, राकांपा अजित 1, बसपा 1, एआईएमआईएम 6 व मुस्लिम लीग के 4 सदस्य हैं। भाजपा बहुमत के साथ लगातार चौथी बार सत्ता का नेतृत्व करेगी।
Source: Dainik Bhaskar January 19, 2026 22:08 UTC