जिनगा में भक्ति जागरण में झूमे भक्त - News Summed Up

जिनगा में भक्ति जागरण में झूमे भक्त


ऐप पर पढ़ेंदारू प्रतिनिधिदारू प्रखंड के जिनगा में चल रहे श्री श्री शिव प्राण प्रतिष्ठा सह रूद्र महायज्ञ को लेकर शिव मंदिर प्रांगण में भक्ति जागरण का आयोजन बुधवार की रात किया गया। मुखिया पिंकी देवी एवं भोजपुरी गायिका कुमकुम बिहारी ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात लोगों को मंच पर सम्मानित किया गया। प्रसिद्ध गायिका कुमकुम बिहारी ने गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम शुभारंभ की। कलाकारों ने भजन गीत और झांकी प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी। गायिका कुमकुम बिहारी भोजपुरी गीत भांगड़ भोला रे गीत ने उपस्थित श्रद्धालुओं को खूब झुमाया। इसके अलावा चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है के भक्ति गीत पर कलाकारों ने जमकर तालियां बटोरी। वहीं अन्य गायिका ने भी एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध किया। इस दौरान जिनगा पंचायत का वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं के जयजयकार से वातावरण शुद्ध होता रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष मुकेश यादव, उपाध्यक्ष विक्की कुमार, सचिव कुंदन कुमार, कोषाध्यक्ष छोटन प्रसाद, कार्यकारिणी प्रमोद राम, ठाकुर प्रसाद, श्यामसुंदर, वीरेंद्र यादव, राजेंद्र राणा, संदीप कुशवाहा, संजय कुशवाहा सहित समस्त ग्रामवासी मौजूद थे।यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।


Source: Dainik Jagran February 17, 2023 03:38 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */