Hindi NewsLocalRajasthanJaipurTonk17 New Cases Of Corona Arrived In The District On Wednesday, 45 Corona Patients Recoveredजिलेमें कोरोना संक्रमण को लेकर राहत: जिले में आए कोरोना के 17 नए केस, 45 कोरोना मरीज हुए रिकवरटोंक 10 घंटे पहलेकॉपी लिंककोरोना के चलते लोगों की आवाजाही कम बनी हुई है।जिले में बुधवार को कोरोना पॉजिटिव के 17 नए केस सामने आए है। वहीं 45 मरीज रिकवर हुए है। जिले में अभी कोरोना संक्रमण के मामले कम हो रहे हैं लेकिन नए मरीज आने का सिलसिला जारी है। जून के दो दिनों में उनकी संख्या 30 हो गई है, लेकिन राहत की स्थितियां ये हैं कि एक्टिव केस में कमी के साथ ही रिकवर होने वालों की संख्या में भी तेजी से इजाफा हो रहा है।बुधवार को जिले में 17 नए पॉजिटिव केस सामने आए। इसमें टोडारायसिंह में 5, देवली में 3, निवाई 1, टोंक ग्रामीण 3 व टोंक शहर 5 केस सामने आए। जबकि उनियारा एवं मालपुरा में एक भी केस सामने नहीं आया है। लेकिन दुखद स्थितियां ये रही कि विभाग ने बुधवार को तीन मौतों की पुष्टी की है।बुधवार को 45 रिकवर हुए मरीजों में 32 होम आइसोलेशन में उपचार ले रहे थे। वहीं 13 अस्पतालों में ठीक हुए हैं। जिले में अब तक 9411 पॉजिटिव केस रिकवर हो चुके हैं। जबकि गत वर्ष अप्रैल से अब तक 9582 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। जिले में बुधवार को 576 सेंपल लिए गए। इसकी जांच रिपोर्ट आना बाकी है।एक्टिव केस में आई गिरावटजिले में एक्टिव केस 84 रह गए हैं। इसमें 22 होम आइसोलेशन में है। 62 मरीज अस्पतालों में उपचार करा रहे हैं। इसमें 16 मरीजों की स्थितियां सामान्य है जबकि 39 होम आइसोलेशन में, 2 वेंटिलेटर एवं 5 आइसीयू में भर्ती है।
Source: Dainik Bhaskar June 02, 2021 14:53 UTC