जेपी नड्डा के घर पर मिले सर्बानंद सोनोवाल और हिमंत बिस्व सरमा, असम के CM पर अटकलें हुईं तेज - News Summed Up

जेपी नड्डा के घर पर मिले सर्बानंद सोनोवाल और हिमंत बिस्व सरमा, असम के CM पर अटकलें हुईं तेज


मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल और वरिष्ठ मंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। असम भाजपा अध्यक्ष रंजीत कुमार दास ने कहा कि वर्तमान मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल या हिमंता बिस्व सरमा में किसी एक को राज्य का कमान सौंपा जाएगा।नई दिल्ली, एएनआइ। असम में विधानसभा चुनाव का परिणाम आए 5 दिन बीत चुका है। भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन को विधानसभा में स्पष्ट बहुमत मिल चुका है, लेकिन इसके बावजूद राज्य के अगले मुख्यमंत्री को लेकर कोई फैसला नहीं हुआ है। वर्तमान मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल और वरिष्ठ मंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने शनिवार को नई दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सीएम सोनोवाल और हिमंत बिस्व सरमा को आज दिल्ली बुलाया है। गुवाहाटी से चार्टर्ड प्लेन से दोनों नेता आज दिल्ली पहुंचे। सबसे पहले हिमंत बिस्व सरमा और बीएल संतोष बैठक के लिए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पहुंचे। दिल्ली में जेपी नड्डा के आवास पर गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में बैठक के बाद हिमंत बिस्व सरमा निकल गए। नड्डा के आवास से हिमंत बिस्व सरमा के निकल जाने के बाद मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल पहुंचे। नड्डा के घर सीएम सोनोवाल के साथ बैठक जारी है। गौरतलब है कि दोनों नेताओं को बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने अगली सरकार के मुद्दे पर दिल्ली बुलाया है। असम बीजेपी के प्रवक्ता रूपम गोस्वामी ने कहा था कि केंद्रीय नेतृत्व दोनों नेताओं की मौजूदगी में सरकार गठन पर चर्चा कर लेना चाहता है।Assam CM Sarbananda Sonowal and Health Minister Himanta Biswa Sarma reach Delhi to meet senior party leaders; visuals from Delhi airport. pic.twitter.com/TYpFUtLIOZ — ANI (@ANI) May 8, 2021अलबत्ता, असम भाजपा अध्यक्ष रंजीत कुमार दास ने मंगलवार को इतना जरूर कहा कि वर्तमान मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल या वरिष्ठ मंत्री हिमंता बिस्व सरमा में किसी एक को राज्य का कमान सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य के अगले मुख्यमंत्री का फैसला दिल्ली में होने वाली पार्टी की केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक में लिया जाएगा। पार्टी एक पर्यवेक्षक को भेज रही है, जो संसदीय बोर्ड को अपना फीडबैक देगा। दास ने कहा, सोनोवाल या सरमा, इन्हीं दोनों में से कोई मुख्यमंत्री होंगे। हर आदमी इस बात को जानता है। मैं अपने विधायकों और कार्यकर्ताओं से अनुरोध करता हूं कि वे कुछ धैर्य रखें।केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर की गुवाहाटी यात्रा स्थगितपार्टी सूत्रों ने बताया कि नेतृत्व के मुद्दे पर आम सहमति बनाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के मंगलवार को गुवाहाटी पहुंचने की उम्मीद थी, लेकिन उनकी यात्रा स्थगित हो गई है। भाजपा के उपाध्यक्ष और पार्टी के असम प्रभारी बैजयंत पांडा ने सोमवार को सोनोवाल और सरमा के साथ अलग-अलग मुलाकात की थी, लेकिन इंतजार कर रहे पत्रकारों को उन्होंने बैठक के नतीजे के बारे में कुछ नहीं बताया।शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप


Source: Dainik Jagran May 08, 2021 06:24 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */