इसी बीच स्टार कास्ट की फीस को लेकर भी बड़ी जानकारी सामने आई है, जिसमें सबसे ज्यादा फीस अक्षय कुमार ने ली है, जबकि राजपाल यादव को सबसे कम भुगतान मिलने की खबर है. इसके अलावा, वामिका गब्बी को 3 करोड़ रुपये और बंगाली अभिनेता जिशु सेनगुप्ता को 1 करोड़ रुपये मिलने की खबर है. राजपाल यादव को सबसे कम फीस, चर्चा में पुराना विवादइस पूरी स्टार कास्ट में सबसे कम फीस राजपाल यादव को मिली है, जो महज 1 करोड़ रुपये बताई जा रही है. फिल्म भूत बंगला के प्रमोशन के दौरान अक्षय ने साफ कहा कि उन्होंने पहले ही राजपाल को फिल्म प्रोड्यूस न करने की सलाह दी थी. इसी अनुभव के आधार पर अक्षय ने राजपाल यादव को भी समझाया कि एक्टर्स को प्रोडक्शन में हाथ डालने से पहले अच्छी समझ होनी चाहिए.
Source: NDTV March 31, 2026 17:40 UTC