जोधपुर: बाजारों में नजर आया वीकेंड लॉक डाउन का असर, सोमवार से होगी और अधिक सख्ती - News Summed Up

जोधपुर: बाजारों में नजर आया वीकेंड लॉक डाउन का असर, सोमवार से होगी और अधिक सख्ती


Hindi NewsLocalRajasthanJodhpurWeekend Lock Down Seen In Markets, Will Be More Strict From MondayAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपजोधपुर: बाजारों में नजर आया वीकेंड लॉक डाउन का असर, सोमवार से होगी और अधिक सख्तीजोधपुर 12 घंटे पहलेकॉपी लिंकजोधपुर की सड़कों पर वीकेंड लॉक डाउन का नजारा।आज सड़कों पर नजर आ रहा है सूनापनकोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को थामने के लिए चल रहे वीकेंड लॉक डाउन पर आज बाजारों में सूनापन रहा। सोमवार की सुबह पांच बजे तक यह रहेगा। इसके बाद राज्य सरकार की दूसरी गाइडलाइन के तहत सख्त लॉक डाउन लगेगा। सोमवार 10 मई सुबह 5 बजे से 24 मई तक सख्त लॉकडाउन लागू हो जाएगा।वीकेंड लॉकडाउन के दौरान आज जोधपुर शहर के सारे बाजार बंद हैं। कारखानों में आम दिनों की तरह काम चल रहा है। दूसरा शनिवार होने के कारण बैंक बंद हैं। मेडिकल की दुकानें व अस्पताल खुले हैं। किराणे की दुकानें आज बंद हैं और कल भी बंद रहेंगी। दूध, डेयरी की दुकानें खुली रहीं व सब्जी व फल की बिक्री हुई। आवश्यक सेवाएं चालू हैं। दूध, सब्जी फल आदि की बिक्री हो रही है। सडक़ों पर आवागमन कम दिखाई दे रहा है। सडक़ों पर फालतू घूमने वाल़ों के खिलाफ पुलिस सख्ती बरत रही है।पुलिस की सख्ती जारीपुलिस आज कड़ी सख्ती बरत रही है। सुबह से ही जगह-जगह पुलिस के कड़े बंदोबस्त देखने को मिल रहे हैं। पुलिस ने तगड़े बंदोबस्त के साथ वहां से निकलने वाले लोगों से गहन पूछताछ कर रही है। पुलिस के साथ-साथ होमगार्ड के जवानों को भी तैनात किया गया है।कई नियमों में सोमवार से दिखेगा बदलावनए लॉकडाउन में शादी हो सकती है लेकिन केवल 11 लोग ही मौजूद रह सकेंगे। निजी वाहनों की तरह अब बसों सहित पब्लिक ट्रांसपोर्ट के सभी साधनों पर रोक लगा दी गई है। जिलों में आपातकालीन हालात को छोड़ आवाजाही पर रोक रहेगी। मनरेगा के काम बंद रहेंगे। नए लॉकडाउन में इन चार प्रावधानों के अलावा बाकी के प्रावधान 30 अप्रैल की गाइडलाइन वाले ही लागू रहेंगे। लॉकडाउन के नए प्रावधान में इसमें पहले से चल रही पाबंदियों को और कड़ा किया गया है। निजी और रोडवेज बसों को भी बंद किया जाएगा। एक जिले से दूसरे जिले में आवागमन बंद किया जाएगा।


Source: Dainik Bhaskar May 08, 2021 08:15 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */