जोधपुर में बेखौफ बजरी माफिया: एक बार फिर पुलिस के जवानों पर डंपर चढ़ाने का प्रयास, गाड़ी को टक्कर मार बजरी खाली कर भाग निकला ड्राइवर - News Summed Up

जोधपुर में बेखौफ बजरी माफिया: एक बार फिर पुलिस के जवानों पर डंपर चढ़ाने का प्रयास, गाड़ी को टक्कर मार बजरी खाली कर भाग निकला ड्राइवर


Hindi NewsLocalRajasthanJodhpurOnce Again An Attempt To Dump The Police Personnel, The Driver Escaped After Evacuating The Gravel After Hitting The Vehicleजोधपुर में बेखौफ बजरी माफिया: एक बार फिर पुलिस के जवानों पर डंपर चढ़ाने का प्रयास, गाड़ी को टक्कर मार बजरी खाली कर भाग निकला ड्राइवरजोधपुर 16 घंटे पहलेकॉपी लिंकफाइल फोटो।शहर में बजरी माफिया बेखौफ होकर अवैध रूप से भरे बजरी के डंपरों का परिवहन कर रहे हैं। उनमें अब पुलिस का भी किसी प्रकार का भय नहीं रहा। शहर के बनाड़ क्षेत्र में शुक्रवार रात बजरी से भरे एक डंपर ने रोके जाने पर पुलिस के वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक सड़क पर बजरी को खाली करते हुए डंपर को भगा ले गया। इस दौरान डंपर को एस्कोर्ट करने चल रही एक कार में सवार लोगों ने भी डंपर को भगाने में मदद की। पुलिस ने अब मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की रात नाकाबंदी के दौरान एक डंपर को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक ने डंपर को रोका ही नहीं। एक बार धीरे कर उसने डंपर की रफ्तार बढ़ा दी। इस दौरान उसने वहां खड़े पुलिस के वाहन को भी टक्कर मार दी। डंपर को रोकने का प्रयास कर रहे पुलिस के जवानों पर भी डंपर चढ़ाने का प्रयास किया। इसके बाद चालक लिफ्ट ऊपर कर सड़क पर बजरी को खाली करते हुए तेज गति के सात डंपर को भगा ले गया। इस दौरान एक कार डंपर को एस्कोर्ट करते हुए चल रही थी। कार चालक ने डंपर का पीछा कर रही पुलिस के वाहन को आगे नहीं बढ़ने दिया। इसके बाद डंपर व कार पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। अब पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। दो दिन पूर्व भी शहर में बजरी से भरे एक एक डंपर चालक ने पुलिस पर चढ़ाने का प्रयास किया था। बाद में वह बजरी को सड़क पर खाली करते हुए भाग निकला था।


Source: Dainik Bhaskar July 24, 2021 11:25 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */