Hindi NewsLocalRajasthanJodhpurElectrification Works Started, Two Thousand Track Kilometers Will Be Electrifiedजोधपुर में भी बिजली से चलेगी ट्रेन: विद्यीतीकरण कार्यों की हुई शुरुआत, दो हजार ट्रैक किलोमीटर का होगा विद्युतीकरणजोधपुर 7 घंटे पहलेकॉपी लिंकजोधपुर में रविवार को रेल ट्रैक के विद्युतीकरण कार्य की शुरु्ात करती डीआरएम गीतिका पांडेय।उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर रेलमंडल में भी अप रेले बिजली से चलेगी। इसके लिए रेल विद्युतीकरण कार्य आज से शुरू हो गया। जोधपुर मंड़ल रेल प्रबन्धक सुश्री गीतिका पाण्डेय ने आज विद्युतीकरण कार्य का शुबारंभ किया। जोधपुर रेल मंडल के जैसलमेर-जोधपुर-भीलड़ी रेल खंड के विद्युतीकरण के कार्य के लिए फाउंडेशन कास्टिंग के कार्य की शुरुआत बासनी-सालावास रेलमार्ग पर प्रारम्भ हुई।जोधपुर मंडल रेल प्रबन्धक सुश्री गीतिका पाण्डेय द्वारा विधि विधान से पूजा करके फाउंडेशन कास्टिंग के लिए नींव की खुदाई के साथ की गई। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबन्धक (ओपी) मनोज जैन, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर( समन्वय )एम के मीणा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक धीरुमल, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर रवि मीणा, वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर (टीआरडी) रमेश चन्द्र, वरिष्ठ जनसम्पर्क अधिकारी गोपाल शर्मा, रेलवे विद्युतीकरण के उपमुख्य बिजली इंजीनियर शोभाराम वर्मातथा एलएण्डटी कंपनी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।जोधपुर मंडल के जैसलमेर-फलोदी-जोधपुर-भीलडी (609 रूट किलोमीटर) मार्ग के विद्युतीकरण कार्य के लिए केन्द्रीय रेल विद्युतीकरण संगठन प्रयागराज की ओर से एलएण्डटी कंपनी को अनुबंधित किया गया है। इस सेक्शन का सर्वे कार्य फर्म द्वारा किया जा चुका है तथा फाउंडेशन कास्टिंग का कार्य लूणी-समदरी सेक्शन में शुरू कर दिया गया है। इस कार्य को 900 दिनों में पूरा किया जाना है।जोधपुर मंडल के सभी मार्गो का करीब 2000 ट्रैक किलोमीटर का विद्युतीकरण का कार्य शतप्रतिशत स्वीकृत है। इस कार्य को दिसम्बर 2023 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस कार्य को पूरा करने के लिए रेलवे बोर्ड द्वारा केन्द्रीय रेल विद्युतीकरण संगठन प्रयागराज, इरकॉन व उत्तर पश्चिम रेलवे के निर्माण संग़ठन को जिम्मेदारी दी गयी है। लूनी–समदड़ी (48 रुट किलोमीटर), लूनी-मारवाड़(72 रुटकिलोमीटर) , जोधपुर–लूनी(32 रुट किलोमीटर) तथा फुलेरा-मकराना(65 रुट किलोमीटर) रेलमार्ग के विद्युतीकरण को पूरा करने का लक्ष्य वर्ष 2021-22 रखा गया है Iविद्युतीकरण की वर्तमान स्थितिलूणी-मारवाड़, बीकानेर-मेड़ता व समदड़ी-मुनाबाव मार्गों के लिए कोर प्रयागराज द्वारा कार्य आदेश जारी किया जा चुका है। इस सेक्शन का सर्वे कार्य फर्म द्वारा किया जा रहा है। राईका बाग-डेगाना-फुलेरा, मकराना-परबतसर, मेड़ता रोड–मेड़ता सिटी व पीपाड़ रोड-बिलाडा तथा डेगाना-रतनगढ़ मार्गो के कार्य के लिए कार्य आदेश जारी किया गया है। सर्वे कार्य इरकॉन् द्वारा पूरा कर लिया गया है।
Source: Dainik Bhaskar July 18, 2021 15:11 UTC