जोधपुर शहर में करोना संक्रमितों का आंकड़ा 135 तक पहुंचादैनिक भास्कर Apr 16, 2020, 09:58 PM ISTजोधपुर. सूर्यनगरी में कोरोना का फैलाव थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शहर में गुरुवार को जांच गए 302 सैंपलों में से शाम को 18 जनों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। इस तरह शहर में करोना संक्रमितों का आंकड़ा 135 तक पहुंच गया है। बुधवार काे एक ही दिन में 21 और नए राेगी मिले थे। शहर में तेजी से फैलते संक्रमण का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 21 मार्च काे पहला राेगी मिलने के बाद 23 दिन में 52 संक्रमित आए थे, जबकि पिछले 4 दिन में ही 85 राेगी मिले चुके हैं। इसके अलावा ईरान से एयर लिफ्ट कर जोधपुर लाए गए भारतीय नागरिकों में से दो जनों की जांच रिपोर्ट भी आज पॉजिटिव पाई गई है।आज सुबह शहर में एक भी नया संक्रमित नहीं मिलने से थोड़ी राहत मिली, लेकिन शाम को जारी जांच रिपोर्ट में एक साथ 20 नए मरीज मिल गए। इनमें से 2 सेना के वेलनेस सेंटर में रहने वाले भारतीय नागरिक से, 3 आंगणवा के क्वारैंटाइन सेंटर से और शेष सभी एमडीएम अस्पताल में भर्ती है। आज मिले नए मरीजों में 6 साल से लेकर 69 साल तक के मरीज है। इनमें 12 पुरुष और आठ महिलाएं शामिल है।हाउसिंग बोर्ड में घंटाघर से पहुंचा संक्रमणमंगलवार काे संक्रमित मिली चाैहाबाे पहला पुलिया की वृद्धा की काॅन्टेक्ट ट्रेसिंग में चाैंकाने वाली जानकारी सामने आई है। बुधवार काे उनकी बहू व उसके पिता की रिपाेर्ट भी पाॅजिटिव आई। वृद्धा में यह वायरस उनकी बहू के चाैहाबाे सेक्टर 18 निवासी पिता से ही पहुंचा, जिनकी घंटाघर में दुकान है। यह क्षेत्र हाॅटस्पाॅट उदयमंदिर व मेड़ती गेट के पास हाेने से वे किसी संक्रमित की चपेट में आ गए। गत 5 अप्रैल काे ही ये बुजुर्ग अपनी बेटी से मिलने उसके चाैहाबाे पहला पुलिया स्थित ससुराल पहुंचे थे। जहां वे अपनी बेटी व समधन से भी मिले। इसके कुछ दिन बाद बेटी की सास काे बुखार व खांसी की शिकायत हुई। एमडीएमएच में जांच करवाने पर वे पॉजिटिव आई। फिर उनके परिजनों व रिश्तेदारों की जांच में बहू व समधी भी संक्रमित पाए गए।
Source: Dainik Bhaskar April 16, 2020 15:50 UTC