शिवानंद तिवारी ने अपनी एक फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि नीतीश कुमार जब इनसे (बीजेपी) अलग हुए तो सुशील कुमार मोदी ने ही आरोप लगाया था कि नीतीश कुमार ने भी चारा घोटाला का पैसा खाया है. अब नीतीश कुमार इनके साथ हो गए हैं तो सुशील मोदी जी की नज़रों में वे दुनिया के सबसे पाक राजनेता हो गए हैं! उन्होंने कहा है कि भाजपा का यह सिद्धांत सिर्फ नीतीश कुमार के लिए ही नहीं है. 2014 के लोकसभा चुनाव अभियान के दौरान भ्रष्टाचारी के रूप में दोनों नेता भाजपा के निशाने पर हुआ करते थे. मुकुल राय की हैसियत तो टीएमसी में ममता जी के बाद दूसरे नंबर की थी.
Source: NDTV February 06, 2019 16:23 UTC