प्रयागराज (ब्यूरो)। मतदान में अब दो ही दिन शेष है। जहां एक ओर प्रत्याशी मतदाताओं को रिझाने में हर जुगत कर रहे हैं वही मतदाता भी अपनी प्राथमिकताओं को ध्यान में रखकर अपना बहुमूल्य मत देने का मूड बना रहे हैं। अभी तक नेशनल और इंटरनेशनल मामलों पर बोलने वाली जनता अब लोकल मुद्दों को लेकर चिंता जाहिर कर रही है। लोगों को लग रहा है कि अभी नहीं तो कभी नहीं। अगर सोच-समझकर वोट नहीं देंगे तो अगले पांच साल फिर से अपनी जरूरतों को परेशान होना पड़ेगा। वार्ड में लोगों की क्या समस्याएं हैं और उनके क्या मुद्दे है इसे जानने के लिए दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट की टीम वार्ड नंबर 15 जयंतीपुर न्याय विहार कालोनी पहुंची। यहां लोगों ने खुलकर अपनी बात रखी। लोगों ने अपनी मुख्य समस्याओं से निजात देने वाली प्रत्याशी को ही वोट देने की बात कही। कहा कि सभी की समस्याओं को सुनने व विकास करने वालों को ही तरजीह देंगे।वार्ड में जलभराव की समस्यायह इस वार्ड की सबसे बड़ी समस्या है। लोगों का कहना है कि बारिश के मौसम में लोगों के घरों में पानी भर जाता है। ऐसे में उनको अपनी गृहस्थी बचाना मुश्किल हो जाता है। पिछले साल पंद्रह दिनों तक गलियों में पानी भर गया था। जिसकी वजह से हजारों लोगों का जीवन प्रभावित हुआ।सीवर का बैक फ्लोलोगों का कहना है कि तेज बारिश में सीवर चोक हो जाता है। बताया कि वार्ड में सीवर लाइन डाली गई थी। लोगों को कनेक्शन देते समय बताया गया था कि अब घरों का पानी सीधे सीवर के जरिए निकल जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। अक्सर सीवर बैक फ्लो मार देता है जिससे गंदा पानी घरों में भर जाता है। इतना ही नही, जिनके घर सीवर का कनेक्शन नही है उनसे भी टैक्स लिया जा रहा है।स्ट्रीट डॉगसड़कों पर घूम रहे डॉग यहां के निवासियों के लिए आफत बने हुए हैं। रात में बाइक सवारों को देखते ही दौड़ा लेते हैं जिससे वह गिरकर घायल हो जाते हैं। इतना ही नहीं ये सभी डॉग गलियों मेंं गंदगी करने के साथ बच्चों के लिए भी खतरा बने हुए हैं। लोगों ने कहा कि इसके लिए कई बार नगर निगम में शिकायत भी की गई। लेकिन नतीजा सिफर रहा।ओपन एयर जिमक्षेत्र के लोगों को एक्सरसाइज के लिए दूसरे पार्कों में जाना पड़ता है। यहां के लोगों को ओपन एयर जिम की कमी खलती है। कहना है कि अगर क्षेत्र में स्मार्ट सिटी के तहत जिम लग जाए तो कालोनी की सुंदरता तो बढ़ेगी साथ ही लोग अपने स्वास्थ्य का भी ख्याल बखूबी रख सकेंगे।लो वोल्टेजवार्ड के लोगों का कहना है कि घरों में लो वोल्टेज की समस्या बनी रहती है। कम वोल्टेज के चलते इलेक्ट्रानिक उपकरण पूरी तरह से काम नहीं करते। इतना ही नहीं प्रापर बिजली नहीं मिलने से आए दिन खराब भी होते रहते हैं। क्षेत्र में लोड के हिसाब से ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने की जरूरत है।वार्ड संख्या- 15नाम- जयंतीपुर न्याय विहार कालोनीकुल वोटर- 15452पुरुष वोटर- 8418महिला वोटर- 7034जलभराव यहां की बड़ी समस्या है। हल्की बारिश में भी पानी घरों में घुस जाता है। गृहस्थी का सामान तो खराब हो ही जाता है साथ में गंदगी भी फैल जाती है। इसके लिए कोई ठोस पहल करने की जरूरत है। वार्डों में इतना पानी भर जाता है कि लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल पाते।- धर्मेंद्र प्रताप सिंहघरों में सीवर का पानी भर जाने से बदबू फैलती है और महामारी का खतरा बना रहता है। नगर निगम को इस समस्या का तत्काल इलाज करना चाहिए। इतना ही नहीं संक्रामक रोगों से बचने के लिए समय-समय पर फागिंग की भी जरूरत है ताकि लोग यहां पूरी तरह से स्वस्थ रहे सकें।- मनीष कुमार सिंहस्ट्रीट लाइट आए दिन खराब होने से लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। नगर निगम की ओर से बिजली के खंभों पर बक्से लगाए गए हैं। इनकी वजह से आए दिन स्ट्रीट लाइट बुझ जाती है। इनका भली प्रकार से संचालन किया जाना चाहिए। जिससे रात में लोगों को रोशनी मिले।- रमेश चंद्र तिवारीस्थानीय स्तर पर काफी समसयाएं हैं और इन पर ध्यान देने वाला कोई नही है। लंबे समय से लोग मांग कर रहे ह्रैं लेकिन नगर निगम सुनता नही है। जो पार्षद बने वह हमारी समस्याओं की सुनवाई जरूर करे।- इंदसेन सिंह तोमरसड़कों पर घूम रहे आवारा जानवरों से निजात दिलाने के लिए नगर निगम को ठोस योजना बनानी चाहिए। ताकि लोग आसानी से रात में आ-जा सके। इनके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। माह में एक बार इन्हें पकडऩे के लिए अभियान जरूर चलाना चाहिए।- आलोक कुमार सिंहवार्ड को सुंदर और बेहतर बनाने के लिए ठोस उपायों की जरूरत है। क्षेत्र में अगर ओपन एयर जिम लग जाए तो काफी सहूलियत होगी। लोगों को एक्सरसाइज के लिए कहीं दूर नहीं जाना पड़ेगा। साथ ही बच्चे भी मायूस नहीं होंगे। जिम के उपकरण लग जाने से स्वास्थ्य का भरपूर ख्याल रख सकेंगे।- मनोज गुप्ताकूड़ा उठाने वाले रोजाना नही आते हैं। गंदगी घरों में रह जाती है।अगर क्षेत्र में नियमित साफ-सफाई हो तो काफी हद तक बीमारियों पर लगाम लग सकता है। सफाई कर्मी आते हैं लेकिन कोरम पूरा करके चले जाते हैं। इस व्यवस्था में सुधार हो तो साफ सफाई की व्यवस्था बढिय़ा हो जाएगी।- अरुण कुमार मिश्रा- क्षेत्र में बना सीवर लाइन आए दिन चोक रहता है। कई जगहों पर कूड़े का अंबार लगा हुआ है। एरिया में ब्लीङ्क्षचग पाउडर तथा कीटनाशक दवाओं का छिड़काव नहीं होने से संक्रामक रोग फैलने का डर बना रहता है। समय-समय पर दवाओं का छिड़काव किया जाना चाहिए।- राकेश भारती
Source: Dainik Jagran May 02, 2023 01:21 UTC