झपकी बनी काल / अस्पताल से छुट्‌टी के बाद घर लौट रहे लोगों की कार गड्‌ढे में गिरी, बीमार की मौत-प्त्नी समेत तीन घायल - News Summed Up

झपकी बनी काल / अस्पताल से छुट्‌टी के बाद घर लौट रहे लोगों की कार गड्‌ढे में गिरी, बीमार की मौत-प्त्नी समेत तीन घायल


मृतक की पहचान होशियारपुर जिले के गांव यानी के रहने वाले हरविंदर सिंह के रूप में हुई, कई दिन से था जालंधर के अस्पताल में भर्तीगांव पंचरंगा के पास कार चालक को नींद की झपकी आई और कार बेकाबू होकर पेड़ों से टकराने के बाद गड्ढे में जा गिरीदैनिक भास्कर Apr 15, 2020, 01:06 PM ISTजालंधर. जालंधर में पठानकोट रोड पर बुधवार सुबह सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई,जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा उस वक्त हुआ, जब जालंधर के एक अस्पताल में भर्ती होशियारपुर जिले के मरीज को छुट्‌टी मिलने के बाद वह और उसका परिवार घर लौट रहे थे। रास्ते में कार के चालक को नींद की झपकी आई और फिर कार बेकाबू हो पेड़ से टकरा गई। फिर गड्‌ढे में जर गिरी। इस हादसे में मरीज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बाकी घायलों में पत्नी और दो अन्य को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।हादसा जालंधर-पठानकोट रोड पर पंचरंगा गांव के पास बुधवार सुबह करीब 6 बजे हुआ है। बताया जाता है कि होशियारपुर जिले के गांव यानी का निवासी हरविंदर सिंह पुत्र गुलजार सिंह किसी बीमारी के कारण पिछले काफी दिनों से जालंधर के एक निजी अस्पताल में दाखिल था। वहां से छुट्टी मिलने के बाद वह अपनी पत्नी कुलदीप कौर, साले गगनदीप सिंह और ड्राइवर गुरमीत सिंह के साथ अल्टो कार में सवार हो घर लौट रहा था।गांव पंचरंगा के पास कार चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई और कार बेकाबू होकर सड़क किनारे लगे पेड़ों के साथ टकराकर पलटियां खाती हुई गड्ढे में जा गिरी। हादसे में हरविंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुलदीप कौर, गगनदीप और कार चालक गुरमीत सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गए।पता चलने के बाद हाईवे पैट्रोलिंग स्टाफ के इंचार्ज जयराम अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को काला बकरा के सरकारी अस्पताल में पुहंचाया। साथ्ज्ञ ही इस घटना के बारे में पुलिस चौकी पंचरंगा के इंचार्ज सुखजीत सिंह बैंस ने बताया है कि मृतक हरविंदर सिंह के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जालंधर सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।


Source: Dainik Bhaskar April 15, 2020 07:23 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */