पटना ब्यूरो: बीपीएससी टीआरई-4 का विज्ञापन नहीं जारी होने से नाराज अभ्यर्थियों ने मंगलवार को गांधी मैदान स्थित बापू की मूर्ति के नीचे प्रदर्शन किया। बीपीएससी कैलेंडर के अनुसार, 24 अगस्त 2024 को ही टीआरई-4 की परीक्षा होनी थी, लेकिन अभी तक विज्ञापन नहीं आया है। पिछले एक वर्ष से शिक्षा मंत्री के द्वारा कहा गया कि 10-15 दिनों में विज्ञापन आ जाएगा। शिक्षा विभाग और बीपीएससी द्वारा लाखों शिक्षक अभ्यर्थियों के साथ अन्याय हो रहा है। छात्र नेता दिलीप कुमार की अगुआई में बड़ी संख्या में पहुंचे विद्यार्थियों ने कहा कि विज्ञापन नहीं जारी किया गया तो 10 अप्रैल से आमरण अनशन करेंगे।
Source: Dainik Jagran April 07, 2026 18:29 UTC