Hindi NewsSportsCricketTeam India Practice Match For ICC WTC World Test Championship Final Rishabh Pant Shubman Gill Ishant Sharma Virat Kohli Ajinkya Rahaneटीम इंडिया का प्रैक्टिस मैच: ऋषभ पंत के 94 बॉल पर नाबाद 121 रन, BCCI ने फैंस से पूछा- बताएं कोहली की बॉल पर रहाणे ने क्या किया? नई दिल्ली 5 घंटे पहलेकॉपी लिंकवीडियोटीम इंडिया को 18 जून से न्यूजीलैंड के खिलाफ साउथैम्पटन में ICC वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल खेलना है। इसकी तैयारी को लेकर विराट कोहली की टीम 11 जून से 4 दिवसीय प्रैक्टिस मैच खेल रही है। सभी खिलाड़ी 2 टीम में बंटकर आपस में यह मैच खेल रहे हैं। इसमें विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 94 बॉल पर नाबाद 121 रन की पारी खेली।इनके अलावा ओपनर शुभमन गिल ने 135 बॉल पर 85 रन की पारी खेली। बॉलिंग में तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा का जलवा रहा। उन्होंने 36 रन देकर 3 विकेट चटकाए। BCCI ने यह जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी। BCCI ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें विराट कोहली अजिंक्य रहाणे को बॉलिंग करते दिख रहे। वीडियो आधा ही दिखाते हुए BCCI ने फैंस से पूछा कि बताएं रहाणे ने क्या किया? इसमें स्ट्रेट ड्राइव शॉट खेला, डिफेंस किया या LBW हुए।Captain vs Captain at the intra-squad match simulation. What do you reckon happened next? Straight-driveDefenseLBW#TeamIndia | @imVkohli | @klrahul11 pic.twitter.com/n6pBvMNySy — BCCI (@BCCI) June 12, 2021कोहली और रहाणे दोनों टीम की कप्तानी संभाल रहेभारतीय टीम आपस में बंटकर प्रैक्टिस मैच खेल रही है। एक टीम की कप्तानी विराट कोहली और दूसरी कमान अजिंक्य रहाणे संभाल रहे हैं। कोहली टीम इंडिया के कप्तान और रहाणे उपकप्तान हैं। हालांकि, BCCI ने दोनों टीम के खिलाड़ियों के नाम नहीं बताए, जो प्रैक्टिस मैच खेल रहे हैं।A good Day 1 at office for #TeamIndia at the intra-squad match simulation ahead of #WTC21 Final 💪 pic.twitter.com/TFb06126fr — BCCI (@BCCI) June 12, 2021खिलाड़ी 22 दिन क्वारैंटाइन के बाद मैच खेल रहेसभी खिलाड़ी 22 दिन के क्वारैंटाइन के बाद कोई मैच खेलने के लिए मैदान में उतरे हैं। दरअसल, 19 जून को सभी खिलाड़ी मुंबई में क्वारैंटाइन हुए थे। इसके बाद 3 जून को इंग्लैंड पहुंचकर यहां 3 दिन क्वारैंटाइन रहे। इसके बाद 6 जून को पहली बार नेट प्रैक्टिस के लिए खिलाड़ी मैदान में उतरे थे।5 दिन ट्रेनिंग के बाद टीम इंडिया मैच खेलने के लिए पहली बार मैदान में उतरी। सभी भारतीय खिलाड़ी 4 मई के बाद कोई मैच खेल रहे हैं। इससे पहले सभी IPL में नजर आए थे, जो कोरोना के चलते 4 मई को सस्पेंड कर दिया गया।प्रैक्टिस मैच के दौरान पहले दिन पिच पर हल्की घास नजर आई।न्यूजीलैंड टीम इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रहीन्यूजीलैंड टीम पहले ही इंग्लैंड पहुंच गई थी। यहां उसे मेजबान टीम के साथ 2 टेस्ट की सीरीज खेलना था। 2 जून से खेला गया पहला टेस्ट ड्रॉ रहा था। न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच सीरीज का आखिरी और निर्णायक टेस्ट 10 जून से बर्मिंघम में खेला जा रहा है।20 सदस्यीय टीम इंडियाबल्लेबाज: विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), रोहित शर्मा, शुभमन गिल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजाराविराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), रोहित शर्मा, शुभमन गिल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा विकेटकीपर: ऋषभ पंत, लोकेश राहुल और ऋद्धिमान साहा (राहुल-साहा को फिटनेस टेस्ट क्लियर करना होगा)ऋषभ पंत, लोकेश राहुल और ऋद्धिमान साहा (राहुल-साहा को फिटनेस टेस्ट क्लियर करना होगा) स्पिन ऑलराउंडर: हनुमा विहारी, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदरहनुमा विहारी, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर तेज गेंदबाज: जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, ईशांत शर्मा, मोहम्मद सिराज, शार्दूल ठाकुर और उमेश यादवस्टैंडबाय प्लेयर्स:बल्लेबाज : अभिमन्यू ईश्वरनअभिमन्यू ईश्वरन तेज गेंदबाज : प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान, अर्जन नागवासवाला
Source: Dainik Bhaskar June 12, 2021 14:34 UTC