टीम इंडिया के खाते में आ सकता है आईसीसी अवॉर्ड, दो प्लेयर्स को मिला नामांकनRizwan Noor Khanलगातार तीन बार आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड जीतने वाली टीम इंडिया जून माह का अवॉर्ड भी अपने नाम कर सकती है। दो बार से टीम इंडिया को मेंस या वुमेंस कैटेगरी में नामांकन भी नहीं मिला था। जून माह के लिए दो महिला प्लेयर्स को नामांकन हासिल हुआ है। दोनों प्लेयर्स के प्रदर्शन को देखते हुए यह अवॉर्ड भारत की झोली में आने की प्रबल संभावना जताई जा रही है।जून के लिए 4 देशों के 6 प्लेयर्स नामितआईसीसी ने जून माह के प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए 4 देशों के कुल 6 प्लेयर्स को नामांकन दिया है। मेंस कैटेगरी में न्यूजीलैंड के डेवोन कॉनवे और केली जेमीसन के साथ दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डिकॉक को नामांकन मिला है। जबिक, वुमेंस कैटेगरी में भारत की सफाली शर्मा, स्नेह राणा और इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन को नामांकन मिला है।वुमेंस कैटेगरी में भारत की दो प्लेयरवुमेंस कैटेगरी में यह अवॉर्ड भारत के खाते में आने की संभावना जताई जा रही है, जबकि मेंस कैटेगरी में यह अवॉर्ड न्यूजीलैंड की झोली में जा सकता है। भारत की सफाली वर्मा ने टेस्ट डेब्यू में शानदार प्रदर्शन करते हुए मैन ऑफ द मैच बनीं थीं। जबिक, दोनों पारियों में सफाली ने अर्धशतक भी ठोका था। हालांकि, विजेता का फैसला वोटिंग के बाद अगले सोमवार को होगा।मेंस कैटेगरीज में न्यूजीलैंड दावेदारमेंस कैटेगरी में डेवॉन कॉनवे और केली जेमिसन को यह अवॉर्ड मिल सकता है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारत के खिलाफ दोनों ने ही शानदार प्रदर्शन किया है। डेवोन कॉनवे ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में डेब्यू करते हुए दोहरा शतक लगाकर कई रिकॉर्ड बना चुके हैं। वहीं, केली जेमीसन ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 60 रन देकर 7 विकेट चटकाकर टीम की जीत पक्की कर दी थी। केली प्लेयर ऑफ द मैच भी रहे थे।3 बार अवॉर्ड जीत चुका भारतआईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड की शुरुआत जनवरी 2021 से की गई है। भारत के लिए लगातार तीन बार रिषभ पंत, आर अश्विन और भुवनेश्वर कुमार यह अवॉर्ड जीत चुके हैं। पिछले दो बार भारतीय प्लेयर्स को नामांकन नहीं मिला सका था। बता दें कि पिछले मई माह के लिए मेंस कैटेगरी में बांग्लादेश के मुशफिकुर रहीम और वुमेंस कैटेबरी में स्कॉटलैंड की कप्तान कैथरीन ब्रीस को विजेता चुना गया था।…NextThe thrilling #ENGvIND series has thrown up all three nominees for the women's #ICCPOTM for June 🔥 Get your votes in! 🗳️ https://t.co/ukFFact9iF pic.twitter.com/GMd4358iq7 — ICC (@ICC) July 7, 2021ये भी पढ़ें :खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड के लिए लिस्ट में इन 5 क्रिकेटर्स के नामICC Ranking: रोहित शर्मा टेस्ट में दुनिया के नंबर वन ओपनरBCCI ने कहा- भारत में नहीं यूएई में खेला जाएगा T20 वर्ल्डकपतीरंदाजी विश्वकप में पति-पत्नी की जोड़ी ने रचा इतिहासफुटबॉलर सुनील छेत्री ने लिओनेल मेसी का रिकॉर्ड तोड़ा
Source: Dainik Jagran July 07, 2021 12:55 UTC