Hindi NewsSportsCricketDelhi's Subodh Bhati Becomes First Player To Score Double Century In T20 Cricketटी-20 क्रिकेट में डबल सेंचुरी: दिल्ली के सुबोध भाटी 200+ रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने, गेल 175 रन के साथ दूसरे नंबर परनई दिल्ली 7 घंटे पहलेकॉपी लिंकदिल्ली के सुबोध भाटी टी-20 फॉर्मेट में डबल सेंचुरी लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने एक क्लब टी-20 टूर्नामेंट में 79 बॉल पर 205 रन की पारी खेली। इसमें 17 छक्के और 17 चौके शामिल हैं। सुबोध की पारी की बदौलत दिल्ली XI की टीम ने सिम्बा के खिलाफ 1 विकेट पर 256 रन का टोटल स्कोर खड़ा किया।सुबोध के बाद टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के नाम है। उन्होंने IPL 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम से खेलते हुए पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 66 बॉल पर 175 रन बनाए थे।सुबोध ने टीम का 80% स्कोर खुद बनायासुबोध ने टीम के 80% रन खुद बनाए। वे नॉटआउट रहे। बैटिंग के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 259.49 का रहा। उनके अलावा दिल्ली XI के 2 और बल्लेबाज बैटिंग के लिए उतरे। इसमें से सचिन भाटी ने 25 रन और कप्तान विकास भाटी ने 6 रन की पारी खेली।30 साल के सुबोध ने 8 फर्स्ट क्लास मैच खेले30 साल के सुबोध ने दिल्ली का प्रतिनिधित्व करते हुए 8 फर्स्ट क्लास, 24 लिस्ट-A और 39 टी-20 मैच खेले हैं। फर्स्ट क्लास में उनके नाम 147 रन, लिस्ट-A में 132 रन और टी-20 में 120 रन हैं। इसके अलावा उन्होंने कुल 103 विकेट भी लिए हैं। फर्स्ट क्लास में उनके नाम 19 विकेट, लिस्ट-A में 37 विकेट और टी-20 में 47 विकेट है। 2015/16 सीजन में वे दिल्ली के रेगुलर स्टार्टर रहे थे।फिंच के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रनइंटरनेशनल टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के एरॉन फिंच के नाम है। उन्होंने 2018 में जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में 76 बॉल पर 172 रन की पारी खेली थी। इसमें 16 चौके और 10 छक्के शामिल थे। वहीं, उनके अलावा अफगानिस्तान के हजरतुल्लाह जजई ने 2019 में आयरलैंड के खिलाफ 62 बॉल पर 162* रन की पारी खेली थी।
Source: Dainik Bhaskar July 04, 2021 14:43 UTC