टेक लर्निग, आनलाइन टूल्स का इस्तेमाल कर कार्य को बनाएं आसान - News Summed Up

टेक लर्निग, आनलाइन टूल्स का इस्तेमाल कर कार्य को बनाएं आसान


अगर आफिस वर्क के दौरान नोट्स लिखने के लिए कागज का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं तो फिर पेपियर (getpapier.com) आपके लिए अच्छा टूल हो सकता है। इस क्रोम एक्सटेंशन को ब्राउजर के साथ जोड़ने के बाद आनलाइन तेजी से नोट्स तैयार करना आपके लिए आसान हो जाएगा।नई दिल्‍ली, फीचर डेस्क। वर्कप्लेस पर अक्सर ऐसा होता है कि आपको एक साथ कई सारे कार्य करने पड़ जाते हैं। हालांकि अलग-अलग तरह के कार्यो को एक साथ करना आसान नहीं होता है। ऐसी स्थिति में आनलाइन टूल्स का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो आपके कार्यो को आसान बना देगा..वर्कोना: अगर आप उन लोगों में हैं, जिनका अधिकतर कार्य इंटरनेट सर्विस के इर्द-गिर्द रहता है, तो फिर क्रोम एक्सटेंशन वर्कोना (workona.com) की मदद ले सकते हैं। यह प्रोडक्टिविटी वेब एप है, जो आपके ब्राउजर टैब को आर्गेनाइज करने में मदद करता है। आनलाइन कार्य ज्यादा करते हैं, तो फिर यहां आपको स्मार्ट ब्राउजर विंडोज मिलता है, जिसका इस्तेमाल प्रोजेक्ट्स, वर्कफ्लो, मीटिंग्स, डैशबोर्ड के साथ दूसरे कार्यो के लिए भी कर सकते हैं। अगर ब्राउजर पर कार्य कर रहे हैं, तो फिर अलग-अलग टैब को सर्च और ओपन करना भी आसान हो जाता है। इसका इस्तेमाल टैब को सेव और सर्च करने के लिए भी किया जा सकता है।पेपियर: अगर आफिस वर्क के दौरान नोट्स लिखने के लिए कागज का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं, तो फिर पेपियर (getpapier.com) आपके लिए अच्छा टूल हो सकता है। इस क्रोम एक्सटेंशन को ब्राउजर के साथ जोड़ने के बाद आनलाइन तेजी से नोट्स तैयार करना आपके लिए आसान हो जाएगा।निंबस कैप्चर: आफिस कार्य के दौरान स्क्रीनशाट और स्क्रीन वीडियो रिकार्डर के लिए निंबस कैप्चर (nimbusweb.me) इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी खासियत है कि आप पूरे वेबपेज का स्क्रीनशाट ले सकते हैं या फिर पेज के किसी खास हिस्से का। इसके साथ स्क्रीन वीडियो रिकार्डर की सुविधा भी है। इसकी मदद से स्क्रीन से ही वीडियो को रिकार्ड कर पाएंगे। इसके अलावा, पूरे ब्राउजर विंडो को भी कैप्चर कर सकते हैं। स्क्रीनशाट को जेपीजी, पीएनजी, पीडीएफ आदि फार्मेट में सेव करने की सुविधा है।शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप


Source: Dainik Jagran July 03, 2021 05:03 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */