टोक्यो ओलंपिक मेडल टैली में यूएस, चीन और जापान के बीच टक्कर, जानें किस देश ने जीते सर्वाधिक मेडलRizwan Noor Khanजापान की राजधानी टोक्यो में ओलंपिक खेलों के तीसरे दिन अमेरिका ने शॉर्प शूटिंग में नया रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड मेडल जीत लिया। इसके साथ ही मेडल टैली में चीन, जापान और यूएस के बीच पहली रैंक पाने की होड़ मची हुई है। चीन पहले दिन से ही सर्वाधिक मेडल जीतने के साथ ही नंबर वन पोजीशन पर काबिज है। 26 जुलाई की दोपहर तक मेडल टैली में भारत 1 सिल्वर मेडल जीतकर 6 अन्य देशों के साथ संयुक्त रूप से 25वें स्थान पर बरकरार है।रिकॉर्ड जीत के साथ यूएस नंबर वन बनायूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका की निशानेबाज अंबर इंगलिश ने शॉर्प शूटिंग प्रतिस्पर्धा में ओलंपिक रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल जीत लिया है। इस खेल में इटली की डायना बकोसी ने सिल्वर और चीन की वी मेंग ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। यह गोल्ड जीतते ही यूएसए ने मेडल टैली में पहला स्थान पा लिया।मेडल टैली में चीन से छिना पहला स्थानओलंपिक मेडल टैली में दोपहर तक सर्वाधिक 6 गोल्ड मेडल, 3 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल जीतकर यूनाइटे स्टेट ऑफ अमेरिका पहले स्थान पर पहुंच गया है। उसके कुल मेडल की संख्या 13 हो गई है। वहीं, खेलों के पहले दिन से पहले स्थान पर चल रहा चीन अब दूसरे स्थान पर खिसक गया है। चीन ने 6 गोल्ड, 2 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं।जापान भी दे रहा जोरदार टक्करओलंपिक खेलों का मेजबान देश जापान भी मेडल टैली में इन दोनों देशों को टक्कर दे रहा है। जापान ने भी 6 गोल्ड मेडल जीते हैं और वह टैली में तीसरे नंबर पर काबिज है। जापान ने 1 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मेडल के साथ कुल 8 मेडल जीते हैं। टैली में चौथे नंबर पर 2 गोल्ड के साथ कुल 6 मेडल जीतने वाला ऑस्ट्रेलिया है।6 देशों के साथ भारत 25वें नंबर परमेडल टैली में पांचवें स्थान पर 2 गोल्ड मेडल समेत कुल 5 मेडल जीतने वाला देश दक्षिण कोरिया है। मेडल टैली में भारत 1 सिल्वर मेडल जीतने के साथ 25वें स्थान पर है। भारत के साथ इस पायदान पर क्रमशा 1-1 सिल्वर मेडल जीतकर बेल्जियम, बुल्गारिया, कोलंबिया, स्पेन, जॉर्जिया और रोमानिया भी है।मैरीकाॅम, पीवी सिंधू ने जीते अपने मैचभारत के लिए एथलीट मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल जीता है। वहीं, ओलंपिक खेलों के तीसरे दिन विश्व की दिग्गज महिला मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम, बैडमिंटन में पीवी सिंधू और टेबल टेनिस में मनिका बत्रा ने अपने अपने मुकाबले जीतकर पदक की उम्मीद बनाए रखी है।https://twitter.com/Olympics/status/1419549867228160000नोट: ओलंपिक में एक दिन में कई खेलों के इवेंट होते हैं। ऐसे में लगभग हर मिनट एक मैच का परिणाम आता है और मेडल टैली भी बदलती रहती है।
Source: Dainik Jagran July 26, 2021 07:31 UTC