Hindi NewsLocalChandigarhIn Chandigarh, Many Trees Fell Due To Strong Wind And Rain At Night, People Staying Overnight Due To Power FailureAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपट्राईसिटी में तेज हवा से नुकसान: चंडीगढ़ में रात को तेज हवा और बारिश के कारण गिरे कई पेड़, बिजली गुल होने से रात भर रहे लोग परेशानचंडीगढ़ 11 घंटे पहलेकॉपी लिंकरविवार सुबह चंडीगढ़ पुलिस सड़क से पेड़ों को हटाते हुए दिखे, भी कई स्थानों पर पेड़ सड़कों पर गिरे हुए। फोटो लखवंत सिंहशहर में शनिवार रात करीब 11 बजे मौसम ने एकाएक करवट ली और तेज हवा के साथ बारिश भी हुई। रात में आए तूफान से शहर को काफी नुकसान पहुंचा है। जगह-जगह पेड़ गिरे हैं। कई जगह तो वाहनों के ऊपर पेड़ गिरने से वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। वहीं, बिजली गुल रहने से कुछ इलाकों में बिजली गुल रही। शहर में अभी भी कई स्थानों पर सड़कों पर पेड़ गिरने से रास्ता बंद है। हवा से गिरे पेड़ों के कारण कई बिजली के खंभों पर लगी बिजली की तारें भी टूट गई है।शहर में चलने वाला टीवी चैनल, टेलीफोन और इंटरनेट की तारें टूटने से सब कुछ बंद है। ट्राईसिटी में सैकड़ों की संख्या में पेड़ तेज हवा के कारण गिर गए है और कई स्थानों पर बिजली के खंभों को नुकसान पहुंचने के कारण बिजली बहाल नहीं हो पाई है।अभी भी कई सड़कों पर पेड़ गिरे हुएसेक्टर-38 के कुछ इलाकों में सड़कों पर सफेदे के कई पेड़ गिरे हुए है और रास्ता पूरी तरह से बंद है। यहां पर चंडीगढ़ यातायात पुलिस के जवान गिरे हुए पेड़ों को रिकवरी वैन से हटाया जा रहा था। यहां पर कई बिजली के खंभों से तारें टूट कर जमीन पर गिरी हुई है। इसके अलावा टेलीफोन और इंटरनेट की तारों को भी पूरे शहर में खासा नुकसान हुआ है।शहर में कई स्थानों पर पेड़ टूट कर गिर गएशनिवार को धूप खिली हुई थीशनिवार काे पूरा दिन तीखी धूप खिली रही और दिनभर गर्म हवाओं ने लोगों को खूब परेशान किया। रात करीब पौने ग्यारह बजे मौसम बदला और बजे तेज हवाएं शुरू हाे गई। इसके बाद तूफान ने शहर में तांडव मचा दिया। 68.44 किलाेमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं। इसके बाद तेज बारिश भी शुरू हो गई। माैसम विभाग के मुताबिक शहर में देर रात 12 बजे तक 31 MM बारिश हुई है। बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली है, लेकिन तूफान ने लोगों की परेशानी को और बढ़ा दिया।तेज हवा से इंटरनेट व चैनल की तारें टूट गईमोहाली व पंचकूला में भी पेड़ गिरेतेज हवा और बारिश से पूरी ट्राईसिटी में नुकसान हुआ है। मोहाली में भी पेड़ों की बड़ी-बड़ी टहनियां टूट कर सड़कों पर गिरी हुई हैं। पंचकूला के कुछ इलाकों में रात से गुल बिजली की सप्लाई रविवार सुबह तक बहाल नहीं हुई है।
Source: Dainik Bhaskar May 30, 2021 05:43 UTC