ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत: दो शादी के बाद भी खुश नहीं थी महिला, फोन पर बात करती हुई पटरियों पर चल रही थी, पुलिस जांच में जुटी - News Summed Up

ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत: दो शादी के बाद भी खुश नहीं थी महिला, फोन पर बात करती हुई पटरियों पर चल रही थी, पुलिस जांच में जुटी


Hindi NewsLocalRajasthanBikanerThe Woman Could Not Be Happy Even After Marrying Two, Came In Front Of The Train, Died On The Spot Due To Collision, Police Engaged In Investigationट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत: दो शादी के बाद भी खुश नहीं थी महिला, फोन पर बात करती हुई पटरियों पर चल रही थी, पुलिस जांच में जुटीबीकानेर 16 घंटे पहलेकॉपी लिंकमृतक महिला।नोखा में एक महिला की शनिवार सुबह ट्रेन से टकराने से मौत हो गई। उसे घायल अवस्था में नोखा के बागड़ी अस्पताल भी पहुंचाया गया, लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया। महिला की पहचान यहां मोहनपुरा निवासी राधा नायक के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला मोबाइल पर बात करते-करते जा रही थी कि पीछे से आ रही ट्रेन ने टक्कर मार दी, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गई।अभी ये तय नहीं हुआ है कि महिला ने आत्महत्या की है या फिर दुर्घटनावश ही वो ट्रेन की चपेट में आ गई थी। जीआरपी पुलिस का कहना है कि वो मोबाइल पर बात करते जा रही थी और उसे टक्कर लग गई। रेल की आवाज भी उसे सुनाई नहीं दी। बताया जा रहा है कि राधा दो बार शादी कर चुकी है लेकिन उसके जीवन में दुख ही रहे। पहले जिससे से विवाह हुआ था, उसकी मौत हो गई। बाद में जिस व्यक्ति से विवाह किया, वो छोड़कर चला गया जो लौटकर नहीं आया। ऐसे में दो विवाह के बाद भी वो जीवन में अकेली थी। पिछले कई दिनों से परेशान भी चल रही थी।नोखा में बन रहे पुल के पास हुई इस घटना के बाद क्षेत्र के लोग एकत्र हो गए। महिला को तुरंत अस्पताल लाया गया लेकिन उसके सिर में गंभीर चोट के कारण बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Source: Dainik Bhaskar July 24, 2021 10:48 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */