Hindi NewsNationalWe Have Nothing To Do With Twitter Inc, Today's Decision From The High Court On The Notice Of UP Policeट्विटर इंडिया के एमडी का दावा: हमारा ट्विटर इंक से लेना-देना नहीं, यूपी पुलिस के नोटिस पर हाईकोर्ट का फैसला आजबेंगलुरू 7 घंटे पहलेकॉपी लिंकट्विटर इंडिया के एमडी मनीष माहेश्वरी ने गुरुवार को कर्नाटक हाईकोर्ट में दावा किया कि ट्विटर इंडिया स्वतंत्र ईकाई है। इसका मूल कंपनी ट्विटर इंक का कोई लेना-देना नहीं है। माहेश्वरी ने यह जानकारी उत्तर प्रदेश पुलिस के नोटिस को चुनौती देने वाली याचिका के तहत दी। ट्विटर पर एक यूजर द्वारा सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील वीडियो अपलोड करने संबंधी मामले की जांच के सिलसिले में उन्हें नोटिस भेजा गया था।इसमें उन्हें गाजियाबाद के संबंधित थाने में व्यक्तिगत तौर पर सवाल-जवाब के लिए बुलाया गया था। इस मामले में जस्टिस जी नरेंद्र शुक्रवार को आदेश दे सकते हैं। इससे पहले उन्होंने जानना चाहा कि अमेरिका में मुख्यालय वाली ट्विटर इंक को मूल कंपनी कहा जा सकता है।वकील बोले- ट्विटर इंक को नतीजे भुगतने होंगेगाजियाबाद पुलिस के वकील पी प्रसन्ना ने कहा- ‘ट्विटर इंक को यह कहने के नतीजे भुगतने होंगे कि वे नहीं जानते कि ट्विटर इंडिया कौन है? मेरा मानना है कि कंपनी के 99% शेयर ट्विटर इंक के पास हैं। याचिकाकर्ता के सभी सहयोगी केंद्र सरकार की एजेंसियों के समक्ष ट्विटर इंडिया व ट्विटर इंक का प्रतिनिधित्व करते रहे हैं।’
Source: Dainik Bhaskar July 22, 2021 22:30 UTC