डंपिंग यार्ड में लगी आग: हर दूसरे दिन लगती है आग, आज भी धधका, पांच दमकल आग बुझाने में जुटी - News Summed Up

डंपिंग यार्ड में लगी आग: हर दूसरे दिन लगती है आग, आज भी धधका, पांच दमकल आग बुझाने में जुटी


Hindi NewsLocalRajasthanJodhpurEvery Other Day There Is A Fire, Even Today, Five Fire Tenders Are Engaged In Extinguishing The Fire. डंपिंग यार्ड में लगी आग: हर दूसरे दिन लगती है आग, आज भी धधका, पांच दमकल आग बुझाने में जुटीजोधपुर 9 घंटे पहलेकॉपी लिंकबासनी के डंपिंग यार्ड में लगी आग।बासनी इंडस्ट्रीयल एरिया में स्थित रिको का डंपिंग यार्ड फायर ब्रिगेड के लिए जी का जंजाल बन चुका है। हर दूसरे दिन यहां डाले जाने वाले कचरे में आग लग जाती है। आज फिर एक बार डंपिंग यार्ड में रखे कचरे में आग लग गई। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलना शुरू हो गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। तेजी से फैलती आग के कारण अन्य फैक्ट्रियों के चपेट में आने का खतरा खड़ा हो गया. बाद में पांच दमकलों ने मौके पर पहुंच आग बुझाना शुरू किया. फिलहाल आग पूरी तरह से काबू नहीं आई है।बासनी इंडस्ट्रीयल एरिया में रिको ने डंपिंग यार्ड बना रखा है। इस स्थान पर फैक्ट्रियों से निकलने वाले कचरे को डाला जाता है। इस कचरे में आए दिन कोई न कोई व्यक्ति आग लगा देता है। धीरे-धीरे आग हवा के साथ तेज होती जाती है। फायरमैन प्रशांत का कहना है कि प्रत्येक दूसरे दिन यहां आग बुझाने के लिए दमकलों को भेजना पड़ता है। आज भी ऐसा ही हुआ। आग को फैलता देख निकट स्थित फैक्ट्री मालिकों ने फायर ब्रिगेड को फोन कर बुला लिया. पहले रिको से एक गाड़ी भेजी गई, लेकिन आग की विकरालता को देखते हुए चार दमकलों को और बुलाया गया। आग को बेकाबू होते देख फोम तक काम में लेना पड़ा। तब कहीं जाकर आग का फैलाव रोका जा सका। हालांकि आग अभी तक पूरी तरह से बुझाई नहीं जा सकी है।


Source: Dainik Bhaskar July 07, 2021 10:30 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */