डायबिटीज, हाइपरटेंशन पीड़ित बुजुर्ग ने कोरोनो को हराया: ऑक्सीजन लेवल 65, फेफड़ों में 70 प्रतिशत संक्रमण, लेकिन 'राजकुमारी' ने हौसले से कोविड को हराया - News Summed Up

डायबिटीज, हाइपरटेंशन पीड़ित बुजुर्ग ने कोरोनो को हराया: ऑक्सीजन लेवल 65, फेफड़ों में 70 प्रतिशत संक्रमण, लेकिन 'राजकुमारी' ने हौसले से कोविड को हराया


Hindi NewsLocalRajasthanAlwarHypertension, Diabetic Loss Beat Karenna In 10 Days, Big Rails Of Hassala MakerAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपडायबिटीज, हाइपरटेंशन पीड़ित बुजुर्ग ने कोरोनो को हराया: ऑक्सीजन लेवल 65, फेफड़ों में 70 प्रतिशत संक्रमण, लेकिन 'राजकुमारी' ने हौसले से कोविड को हरायाअलवर 12 घंटे पहलेकॉपी लिंकवीडियो82 साल की बुजुर्ग महिला राजकुमारी।अलवर में बहादरपुर के निकट बलदेवबास गांव निवासी 82 साल की बुजुर्ग महिला राजकुमारी ने कोरोना को 10 दिन में मात दी। जिन्होंने ऑक्सीजन लेवल 65 और संक्रमण भी 70 प्रतिशत तक पहुंचने के बाद कोरोना को हराया है। इससे अधिक चिंता की बात यह रही कि बुजुर्ग महिला डायबिटीज व हाइपरटेंशन से भी ग्रसित है। कोरोना को हराने के बाद बुजुर्ग कहती है कि संक्रमण में इलाज तो जरूरी है ही, लेकिन इसके साथ हौसला बढ़ाने वालों की भी बड़ी भूमिका है।हरीश अस्पताल के डॉक्टर लवेश गुप्ता ने बताया कि महिला को HFNC हाइफ्लो नाजल कनुला मशीन पर लिया गया था। इस मशीन पर छोटे बच्चों का इलाज करते हैं। अब कोरोना के मरीजों का इलाज भी करने लगे हैं। यह मशीन एक तरह से वेंटिलेटर की तरह ही कार्य करता है। इस मशीन पर कोरोना के मरीजों के इलाज के परिणाम भी बेहतर हैं। अस्पताल में करीब छह HFNC मशीन हैं, जिनके जरिए लगातार कोरोना के मरीजों का इलाज किया गया है। बुजुर्ग महिला राजकुमारी को अस्पताल में भर्ती कराने के समय उनके फेफड़ों में 70 प्रतिशत संक्रमण था। शुगर भी काफी अधिक था। फिर भी बुजुर्ग महिला ने बहुत जल्दी रिकवर किया है।बुजुर्ग का कहना है कि हौसला नहीं टूटने देंबुजुर्ग महिला ने कहा कि कोरोना में अपनों का हौसला बनाना जरूरी है। कोई भी मरीज हो। उसकी हिम्मत बनाए रखने के लिए अपनों का साथ होना भी जरूरी है। ताकि उनको लगे कि कोरोना महामारी में मेरे अपने सब साथ खड़े हैं। बाकी सब तो डॉक्टरों को करना है। यहां अस्पताल के डॉक्टरों ने मुझे बहुत हिम्मत दी है। तभी कोरोना संक्रमण पर जीत मिल पाई। अब मैं पहले से काफी हद तक स्वस्थ हूं।काफी बुजुर्ग ठीक हो गएकोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में काफी संख्या में बुजुर्गों ने कोरोना को मात दी है। जिसके पीछे चिकित्सकों का मानना है कि कुछ मरीज तो पहले वैक्सीन लगवा चुके थे। जिससे उनकी हालत अधिक नहीं बिगड़ी। कुछ ने एक डोज लगवा लिया था। ज्यादा केस वैक्सीन नहीं लगवाने वालों के आए हैं। अब अधिक गंभीर मरीज भी कम हुए हैं।


Source: Dainik Bhaskar May 26, 2021 04:13 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */