Hindi NewsLocalBiharFour People Died In Nawada; Villagers Afraid Due To Diarrhea Disease; Bihar Nawada Latest Newsडायरिया से 4 की मौत: नवादा के नक्सल ग्रस्त इलाके में डायरिया से 4 लोगों की गई जान, गांव में मातम, डर का माहौलनवादा 8 घंटे पहलेकॉपी लिंकसिरदला थाने के चैली गांव में लोगों की हुई मौत।नवादा जिले के नक्सल प्रभावित इलाका सिरदला के चैली में डायरिया बीमारी से 4 लोगों की मौत हो गई है। गुरुवार सुबह सबसे पहले 25 साल की महिला गौरवा देवी की जान गई। इसके बाद शाम होते-होते उसके पति सोमर तुरिया ने भी दम तोड़ दिया। गांव के दर्जनों लोग डायरिया की चपेट में हैं। ग्रामीण पूरी तरह से डरे हुए हैं।एक सप्ताह के भीतर 4 की मौतइससे पहले बीते शनिवार को समन तुरिया के 12 साल के बेटे धीरज तुरिया की मौत हुई थी। मंगलवार को संजय तुरिया के तीन साल की बेटी सोनाली कुमारी की भी जान चली गई। ग्रामीण इन मौतों की वजह डायरिया बीमारी बता रहे हैं। हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। एक सप्ताह के अंदर चार की मौत से इलाके में भी दहशत का माहौल है।गांव से भी लोग बना रहे हैं दूरीसिरदला प्रखंड में अस्पताल के प्रबंधक से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं हो सकी है। सिरदला थाने से भी इस मामले को लेकर कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। गांव में लगातार हुई इस तरह की मौतों से आसपास के गांव में भी हड़कंप मचा है। जिस गांव में लोगों की मौत हुई है। वहां से दूसरे गांव के लोग दूरी बना रहे हैं। चैली गांव पूरी तरह से नक्सल प्रभावित इलाके में आता है। गांव से कुछ ही दूरी पर जंगल है। कुछ ग्रामीणों का मानना है कि जहरीली शराब का भी मामला हो सकता है।
Source: Dainik Bhaskar July 09, 2021 02:48 UTC