डिंपल मेहता मीरा-भायंदर की महापौर ध्रुवकिशोर पाटील होंगे उपमहापौर - News Summed Up

डिंपल मेहता मीरा-भायंदर की महापौर ध्रुवकिशोर पाटील होंगे उपमहापौर


भाजपा की डिंपल मेहता मीरा- भायंदर की नई महापौर और ध्रुवकिशोर पाटील का उपमहापौर पद पर चुना जाना सुनिश्चित हो गया है।- भास्कर संवाददाता | भायंदरशुक्रवार को दोनों ने नामांकन दाखिल किया। 3 फरवरी को चुनाव की औपचारिकता भर बाकी रह गई है। डिंपल मेहता भाजपा विधायक नरेंद्र मेहता के भाई विनोद मेहता की पत्नी हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस और शिवसेना (शिंदे) की ओर से संयुक्त रूप से रुबीना फिरोज महापौर और वंदना विकास पाटील ने उपमहापौर पद के लिए पर्चा दाखिल किया है।मीरा-भायंदर मनपा के पांचवें चुनाव में भाजपा ने 95 में से 78 सीटों पर जीत के साथ प्रचंड बहुमत हासिल किया है। एकमात्र निर्दलीय जीते भाजपा के बागी अनिल भोसले की भी घर वापसी हो गई है। इसके साथ भाजपा के सदस्यों की संख्या 79 हो गई है, जबकि महापौर बनाने के लिए 48 का जादुई आंकड़ा चाहिए। वहीं, कांग्रेस के 13 और शिवसेना (शिंदे) के तीन मिलाकर 16 नगरसेवक विपक्ष के पास हैं।


Source: Dainik Bhaskar January 31, 2026 15:25 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */