डिवाइडर तोड़कर 4 करोड़ की फरारी ने कार को मारी टक्कर, हैदराबाद का खौफनाक वीडियो आया सामने - News Summed Up

डिवाइडर तोड़कर 4 करोड़ की फरारी ने कार को मारी टक्कर, हैदराबाद का खौफनाक वीडियो आया सामने


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हैदराबाद के पॉश इलाके जुबली हिल्स में रविवार को एक हाई-स्पीड फरारी स्पोर्ट्स कार की वजह से एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे का पूरा सीसीटीवी वीडियो अब सामने आया है, यह हादसा रोड नंबर 45 पर हुआ, जो टॉलीवुड सुपरस्टार नंदामुरी बालाकृष्णा के आवास के ठीक पास स्थित है।CCTV फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि फरारी मेन रोड पर तेज गति से आ रही थी। अचानक उसका नियंत्रण छूट गया, वह डिवाइडर से टकराई और फिर उसे फांदकर दूसरी दिशा से आ रही ग्रे हैचबैक कार से टकरा गई।तीन मिनट के वीडियो में हादसे की पूरी कहानी तीन मिनट लंबे सीसीटीवी क्लिप में हादसे का पूरा मंजर दर्ज है। क्लिप के ठीक 10:32:16 पर लाल रंग की फरारी स्क्रीन के बाईं ओर से नजर आती है। वह डिवाइडर को पार करती हुई सड़क के दूसरी तरफ पहुंची और ग्रे हैचबैक से टकरा गई।टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हैचबैक का अगला हिस्सा पूरी तरह टूट गया और उसका शेल करीब छह फीट दूर जा गिरा। इसके अलावा, कार के पीछे चल रही तीसरी कार और एक टू-व्हीलर भी इस हादसे की चपेट में आ गए। टू-व्हीलर ग्रे कार से टकराने के बाद हवा में उड़ गया।फरारी ड्राइवर ने मांगी माफी टक्कर के कुछ सेकंड बाद वीडियो में एक सफेद शर्ट पहना युवक फरारी से बाहर निकलता दिखता है। वह दोनों हाथ ऊपर उठाकर माफी मांगता है, फिर तेजी से वापस कार की ओर दौड़ता है और अंदर बैठे व्यक्ति से बात करने लगता है।घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग घटनास्थल पर जमा हो गए और घायलों की मदद की। तीन घायलों को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस जांच में क्या निकला? पुलिस ने स्थानीय लोगों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पुष्टि की कि एक्सीडेंट के समय फरारी चालक शराब के नशे में नहीं था। उसकी पहचान क्रांति रेड्डी के रूप में हुई है। क्रांति रेड्डी ने दावा किया कि एक्सीडेंट ब्रेक फेल होने और स्टीयरिंग लॉक हो जाने की वजह से हुआ।फरारी की अनुमानित कीमत करीब 4 करोड़ रुपये बताई जा रही है और यह कार ई वेंकट राजा रेड्डी के नाम पर रजिस्टर्ड है। रोड ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारी अब कार की गहन जांच करेंगे ताकि यह पता चल सके कि ड्राइवर का दावा सही है या नहीं


Source: Dainik Jagran February 25, 2026 11:12 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */