डूंगरपुर के 3, बांसवाड़ा से एक बीडीओ को हटाया: बागीदौरा और चिखली में पद खाली, आसपुर और सीमलवाड़ा में नए बीडीओ करेंगे जोइनिंग - News Summed Up

डूंगरपुर के 3, बांसवाड़ा से एक बीडीओ को हटाया: बागीदौरा और चिखली में पद खाली, आसपुर और सीमलवाड़ा में नए बीडीओ करेंगे जोइनिंग


Hindi NewsLocalRajasthanBanswaraVacant Posts In Bagidaura And Chikhali, New BDOs Will Join In Aspur And Simalwadaडूंगरपुर के 3, बांसवाड़ा से एक बीडीओ को हटाया: बागीदौरा और चिखली में पद खाली, आसपुर और सीमलवाड़ा में नए बीडीओ करेंगे जोइनिंगबांसवाड़ा 10 घंटे पहलेकॉपी लिंकडेमो पिक।ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने वीकेंड कर्फ्यू वाले शनिवार को एक आदेश जारी कर विकास अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसमें डूंगरपुर के तीन और बांसवाड़ा के एक बीडीओ शामिल हैं। सूची के हिसाब से बांसवाड़ा में बागीदाैरा और डूंगरपुर में चिखली बीडीओ के पद अग्रिम आदेश तक खाली रहेंगे।विभाग के निदेशक डॉ. घनश्याम की ओर से जारी आदेश के तहत आसपुर (डूंगरपुर) के नए बीडीओ कैलाशचंद्र बसेर होंगे जो वर्तमान में निंबाहेड़ा (चित्तौड़गढ़) में है। इसी तरह भीनमाल (जालौर) में नियुक्त हेमाराम को सीमलवाड़ा (डूंगरपुर) की जिम्मेदारी दी गई है।वहीं आसपुर में नियुक्त महेश कुमार चौहान को बड़ी सादड़ी (चित्तौड़गढ़), सीमलवाड़ा के हरिकेश मीणा को भीनमाल, चिखली के राहुल कुमार बैरवा को छीपा बड़ौद (बारां) और बांसवाड़ा के बागीदाैरा में नियुक्त संजय चरपोटा को उदयपुर के बड़गांव में लगाया गया है। इसके बाद तबादले वाले दो जगहों पर बीडीओ के पद रिक्त रहेंगे।मालवीया का क्षेत्र है बागीदौराराजनीतिक गलियारों में बांसवाड़ा जिले की बागीदौरा पंचायत समिति को लेकर अक्सर चर्चाएं रहती हैं। ऐसा इसलिए है कि बागीदौरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व केबिनेट मंत्री महेंद्रजीतसिंह मालवीया हैं। चर्चित नेताओं में शुमार मालवीया के गृह क्षेत्र में विकास अधिकारियों के ऊपर काम का दबाव अधिक रहता है। ऐसे में विभागीय आदेश में इस पद को फिलहाल खाली रखा गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस पद पर किसी आयुर्वेद चिकित्सक को नियुक्ति दी जा सकती है।


Source: Dainik Bhaskar June 12, 2021 13:41 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */