डेढ़ लाख की हेराफेरी: यात्रियों से किराया लेकर टिकट क्लर्क ने बैंक में जमा नहीं कराए डेढ़ लाख, सस्पेंड - News Summed Up

डेढ़ लाख की हेराफेरी: यात्रियों से किराया लेकर टिकट क्लर्क ने बैंक में जमा नहीं कराए डेढ़ लाख, सस्पेंड


Hindi NewsLocalPunjabAmritsarThe Ticket Clerk Did Not Deposit One And A Half Lakhs In The Bank After Taking The Fare From The Passengers, Suspendedडेढ़ लाख की हेराफेरी: यात्रियों से किराया लेकर टिकट क्लर्क ने बैंक में जमा नहीं कराए डेढ़ लाख, सस्पेंडअमृतसर एक दिन पहलेकॉपी लिंकजहां क्लर्कों को जाकर रकम जमा करवानी होतीअमृतसर रेलवे की टीम ने घरियाला स्टेशन में टिकट क्लर्क चमन लाल को डेढ़ लाख की हेराफेरी करने के मामले में पकड़ने के बाद तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। साथ ही जवाब देने के लिए चार्जशीट भी जारी की गई है। सूत्रों ने बताया कि चमनलाल यात्रियों से टिकट का किराया तो लेता था लेकिन बैंक में जमा नहीं कराता था। दरअसल, रेलवे के टिकट से होने वाली सरकारी इनकम को जमा कराने के लिए बैंकों से टाइअप होता है। जहां क्लर्कों को जाकर रकम जमा करवानी होती है।कई दिनों तक जब रुपए जमा नहीं हुए तो दिल्ली में रेलवे की टीम को उस पर शक हुआ, जिसके बाद अमृतसर रेलवे अफसरों की टीम को चेकिंग के निर्देश दिए गए। वहीं टीम ने अचानक ही घरियाला स्टेशन में छापेमारी करके क्लर्क से पूछताछ की। गड़बड़ियां सामने आने के बाद रिपोर्ट तैयार करके फिरोजपुर हैड क्वॉर्टर भेज दी गई। जिसके बाद टिकट क्लर्क चमन लाला के खिलाफ तत्काल एक्शन ले लिया गया।


Source: Dainik Bhaskar November 04, 2022 00:29 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */