जोगेश्वरी के एचबीटी ट्रॉमा केयर अस्पताल के चिकित्सकों की अनुपस्थिति पर रविवार से लगाम- वरिष्ठ संवाददाता | मुंबईमुंबई मनपा (बीएमसी) के जोगेश्वरी स्थित हिन्दूहृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे (एचबीटी) ट्रॉमा केयर अस्पताल के चिकित्सक अब अनुपस्थित नहीं होंगे। इस अस्पताल में रविवार से बायोमेट्रिक हाजिरी प्रणाली लागू कर दी गई है। डॉक्टरों के लिए बायोमेट्रिक हाजिरी लगाना अनिवार्य है। इसके जरिए लापरवाह डॉक्टरों और इंटर्न्स की लगाम कसी गई है। बिना बायोमेट्रिक हाजिरी के वेतनभत्ता और छुट्टियों की मंजूरी नहीं मिलेगी। इसका असर यह हुआ है कि वार्ड से नदारद रहनेवाले डॉक्टर और इंटर्न ड्यूटी पर लौट आए हैं। इससे मरीजों को समय पर उपचार मिल सकेगा। लगातार मिल रहीं शिकायतो
Source: Dainik Bhaskar March 23, 2026 05:56 UTC