Hindi NewsLocalRajasthanThe Matter Of Seizing Two Hospitals, The Consent Between The Administration And The Doctors, The Hospital Will Have To Fix The Flaws Soonडॉक्टर और प्रशासन के बीच बनी सहमति: दो हॉस्पिटल सीज करने के बाद विरोध में उतरे थे डॉक्टर व लैब संचालक, खामियों को सुधारना होगाभीलवाड़ा 15 घंटे पहलेकॉपी लिंकआईएमए व प्रशासन के बीच हुई बैठक।भीलवाड़ा प्रशासन द्वारा प्राइवेट अस्पताल को सीज करने के बाद डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन व निजी अस्पतालों और लैब के बंद होने के मामले में सोमवार को प्रशासन और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारियों के बीच फिर से बैठक हुई। दोनों के बीच बैठक सफल रही और प्रशासन ने दोनों ही सीज किए हुए अस्पतालों को खोलने की सहमति जता दी। प्रशासन ने अस्पतालों को खोलने के लिए जल्द ही खामियां को दुरुस्त करने की शर्त रखी है। इसके साथ ही सरकार की चिरंजीवी बीमा योजना का फायदा लोगों को देने के भी निर्देश दिए।जानकारी के अनुसार भीलवाड़ा प्रशासन की ओर से शनिवार को प्राइवेट अस्पतालों की विभिन्न सुविधाओं को लेकर निरीक्षण किया गया था। इस निरीक्षण के दौरान दो निजी अस्पताल में फायर सेफ्टी, बायो मेडिकल वेस्ट के निस्तारण व पार्किंग व्यवस्था सहित कई खामियां पाई गई थी। जिसको लेकर प्रशासन ने दोनों ही अस्पताल को सीज कर दिया था। सीज करने के बाद आईएमए की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया था और 2 दिनों से भीलवाड़ा के निजी अस्पताल व लैब बंद थे। इसके चलते सोमवार को प्रशासन व डॉक्टरों के बीच वार्ता हुई। जिसके बाद इन दोनों अस्पतालों को खोलने की सहमति जताई। इस बैठक में भीलवाड़ा एडीएम राकेश कुमार, सीएमएचओ डॉ. मुस्ताक खान, आईएमए प्रतिनिधि डॉ. कुलदीप नाथावत, डॉक्टर नरेश पोरवाल, डॉक्टर फरियाद मोहम्मद, डॉक्टर सुबोध जैन और डॉ. मोहित जैथलिया लिया मौजूद रहे।
Source: Dainik Bhaskar July 19, 2021 12:55 UTC