डोमिनिका की जेल से सामने आई भगोड़े मेहुल चोकसी की पहली तस्वीर, सलाखों के पीछे दिखा चेहरा - News Summed Up

डोमिनिका की जेल से सामने आई भगोड़े मेहुल चोकसी की पहली तस्वीर, सलाखों के पीछे दिखा चेहरा


डोमिनिका की जेल से सामने आई भगोड़े मेहुल चोकसी की पहली तस्वीर, सलाखों के पीछे दिखा चेहरापीएनबी बैंक घोटाले का मुख्य आरोपी और भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी की डोमिनिका से पहली तस्वीर सामने आई है। मेहुल चोकसी की ये तस्वीर एंटीगुआ न्यूज़रूम ने जारी की है। चोकसी पीएनबी के साथ कथित तौर पर 13500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में फरार है।नई दिल्ली, एएनआइ। पीएनबी बैंक घोटाले का मुख्य आरोपी और भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी की डोमिनिका से पहली तस्वीर सामने आई है। मेहुल चोकसी डोमिनिका में क्रिमिनिल इन्वेस्टीगेशन डिपार्टमेंट (सीआईडी) की कस्टडी में है। उसे चार दिनों पहले गिरफ्तार किया गया था। मेहुल चोकसी की ये तस्वीर एंटीगुआ न्यूज़रूम की ओर से जारी की गई हैं। मेहुल की जो तस्वीर सामने आई हैं, उसमें वो जेल में बंद दिखाई दे रहा है। तस्वीरों में दिख रहा है कि उसके हाथ पर चोट है। मेहुल चोकसी की तरफ से ये आरोप लगाया गया है कि उसके साथ डोमिनिका की जेल में मारपीट की गई है।First photo of fugitive diamantaire Mehul Choksi in police custody in Dominica (photo - Antigua News Room) pic.twitter.com/7S2EDsWhL0 — ANI (@ANI) May 29, 2021चोकसी के प्रत्यर्पण पर फिलहाल लगी रोकईस्टर्न कैरिबियन सुप्रीम कोर्ट (ईसीएससी) ने भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी की बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर संज्ञान लेते हुए अगली सुनवाई तक उसे बाहर भेजने(प्रत्यर्पण) पर रोक लगा दी है। इस मामले में अगली सुनवाई दो जून को होगी। ईसीएससी के जस्टिस एमई बिरनी स्टीफेंसन ने शुक्रवार को प्रतिवादियों को रोकने के लिए निषेधाज्ञा लगाई। हालांकि, अदालत ने मेहुल चोकसी को अपने वकील से मिलने और इलाज तथा कोरोना की जांच के लिए अस्पताल जाने की भी इजाजत दे दी है।बता दें कि इससे पहले, एंटीगुआ और बारबुडा में रह रहे भगोड़ा हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी के लापता हो जाने की खबर अचानक सामने आई थी।मेहुल चोकसी पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के साथ कथित तौर पर 13,500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में वांछित है। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया था कि चोकसी के खिलाफ लगे आरोपों की जांच कर रही सीबीआई इन खबरों की ‘‘औपचारिक और अनौपचारिक’’ मंचों के जरिए पुष्टि कर रही है। इंटरपोल ने भी एजेंसी के अनुरोध पर उसके खिलाफ ‘रेड कॉर्नर नोटिस’ जारी किया है।शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप


Source: Dainik Jagran May 30, 2021 03:16 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */