तपस्वी बाबा पर पुलिस मेहरबान: दुष्कर्म के आरोपी बाबा के दर पर कई अफसर लगाते हैं धोक, FIR के 4 दिन बाद भी न मेडिकल हुआ और न बयान दर्ज किए - News Summed Up

तपस्वी बाबा पर पुलिस मेहरबान: दुष्कर्म के आरोपी बाबा के दर पर कई अफसर लगाते हैं धोक, FIR के 4 दिन बाद भी न मेडिकल हुआ और न बयान दर्ज किए


Hindi NewsLocalRajasthanJaipurMany Officials Also Charge Baba's Rate, Even In 4 Days, Medical And Statements Were Not Recorded. Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपतपस्वी बाबा पर पुलिस मेहरबान: दुष्कर्म के आरोपी बाबा के दर पर कई अफसर लगाते हैं धोक, FIR के 4 दिन बाद भी न मेडिकल हुआ और न बयान दर्ज किएजयपुर 16 घंटे पहलेकॉपी लिंकतपस्वी बाबा की फाइल फोटो।तपस्वी बाबा पर पुलिस पूरी तरह मेहरबान बनी हुई है। 4 दिनों में पुलिस ने पीड़िताओं के बयान और मेडिकल भी दर्ज नहीं कराए है। सूत्रों का तो यह भी कहना है कि दुष्कर्म के आरोपी बाबा के दर पर कई पुलिस के अफसर भी धोक लगाने के लिए आश्रम में जाते हैं। अभी तक तपस्वी बाबा को भांकरोटा थाने में बुलाकर पूछताछ भी नहीं की है। तपस्वी बाबा ने खुद को भगवान बता कर आश्रम में आने वाली महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया। तपस्वी बाबा के खिलाफ चार महिलाओं ने दुष्कर्म किए जाने के आरोप लगाए है। भांकरोटा थानाधिकारी मुकेश चौधरी कह रहे हैं कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। ये कैसी जांच है कि अब तक पीड़िताओं के बयान भी दर्ज नहीं कराए गए और मेडिकल भी नहीं करा सके हैं। पीड़ित परिवार का कहना है कि उन पर समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा है।आश्रम की सेविकाएं ही बाबा के पास लेकर जाती थींपीड़ित महिला ने बताया कि आश्रम में बाबा के पास कई सेविकाएं भी रहती हैं। वह कई महीने के अंतराल में ही आश्रम में जाती थीं। तब उसे आश्रम की सेविका ही बाबा के पास लेकर जाती थीं। आश्रम में रोजाना रात को बाबा के पास आठ से दस महिलाओं को रोका जाता था। महिलाओं को पहले ही रुकने के लिए हिदायत दी जाती थी। इसके बाद उन्हें आश्रम सेवा कार्य में लगाया जाता था। पति अक्सर बाबा के पास आश्रम में जाकर सत्संग सुना करते थे। पति को बाबा ने कहा कि पूरे परिवार को आश्रम में लाओं। तब वह पति के साथ आश्रम में जाने लगी।मैं ही भगवान, समर्पण का भाव रखकर सब दे दोतपस्वी बाबा आश्रम में महिलाओं से यहीं कहते हैं कि मैं ही भगवान हूं, तुम मेरी सेवा करो। महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसे रात को आश्रम में रोका था। बाबा ने उसे बुला लिया। उसे एक गोली देकर कहा कि प्रसाद है, ले लो। अब तुम ईश्वर का ध्यान करो और समर्पण का भाव रख सब कुछ दे दो। उसे नशा होने लग गया।नशे की हालत में बाबा ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाबा ने उसे धमकी देकर कहा कि किसी को कुछ नहीं कहना है, नहीं तो बर्बाद हो जाओगे। वह घर चली गई। 6 महीने के बाद दोबारा से आई तो बाबा ने बुलाकर जबरन दुष्कर्म किया। पति बेटी को आश्रम में ले जाने लगे तो पीड़िता ने उसे जाने से मना कर दिया। तब पूरे मामले का खुलासा हुआ।


Source: Dainik Bhaskar May 07, 2021 12:30 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */