तमिलनाडु में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1,767 नए मामले, 29 मौतें हुईं और 2,312 रिकवरी हुईं। - News Summed Up

तमिलनाडु में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1,767 नए मामले, 29 मौतें हुईं और 2,312 रिकवरी हुईं।


Tue, 27 Jul 2021 22:45:04 (IST) तमिलनाडु में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1,767 नए मामले, 29 मौतें हुईं और 2,312 रिकवरी हुईं।Tue, 27 Jul 2021 22:23:38 (IST) महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 6,258 नए मामले आए, 12,645 मरीज़ डिस्चार्ज हुए और कोरोना वायरस की वजह से 254 मौतें हुईं।Tue, 27 Jul 2021 21:34:45 (IST) पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के 662 नए मामले आए, 838 लोग डिस्चार्ज हुए और 10 लोगों की कोरोना से मौत हुई।Tue, 27 Jul 2021 20:02:13 (IST) देश में को​विड वैक्सीनेशन का आंकड़ा 44.58 करोड़ के पार पहुंचा। आज शाम 7 बजे तक वैक्सीन की 36.87 लाख से ज़्यादा डोज़ लगाई गईं: स्वास्थ्य मंत्रालयTue, 27 Jul 2021 19:08:41 (IST) बंगाल की जनसंख्या ज्यादा है इसलिए ज्यादा वैक्सीन जा रही है। इसी जुलाई महीने में बंगाल को 90,70,000 वैक्सीन मिलनी है। किस प्रदेश को मिला है? मिला है तभी तो वे बोल रहे हैं कि कोलकाता में देश में सबसे ज्यादा वैक्सीन दी गई: पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोषTue, 27 Jul 2021 19:00:34 (IST) उत्तराखंड में COVID19 के 43 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान कोरोना से 52 लोग ठीक हुए और 2 लोगों की कोरोना से मौत हुई। राज्य में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 659 है।Tue, 27 Jul 2021 18:57:45 (IST) कर्नाटक में पिछले 24 घंटों में 1,501 नए COVID19 मामले, 2,039 रिकवरी और 32 मौतें दर्ज़ की गई।Tue, 27 Jul 2021 18:53:06 (IST) कोरोना वैक्सीन के ट्रायल में शामिल हुए लोगों को कोविन के ज़रिए सर्टिफिकेट दिया जाएगा। ये सर्टिफिकेट फिलहाल तीन वैक्सीन जिसमे कोविशील्ड, कोवैक्सिन और स्पूतनिक वी के ट्रायल में जो लोग शामिल हुए उन्हें दिया जाएगा। सर्टिफिकेट ट्रायल पूरा होने के बाद ही मिलेगा।Tue, 27 Jul 2021 18:00:57 (IST) भारत बायोटेक के कोवैक्सिन और ज़ायडस कैडिला के एक अन्य टीके सहित हमारे कुछ टीकों के क्लिनिकल परीक्षण चल रहे हैं। जैसे ही हमें इन परीक्षणों के पर्याप्त मजबूत परिणाम मिलते हैं, हम विशेषज्ञ निर्णय के आधार पर बच्चों के टीकाकरण पर निर्णय लेंगे: लव अग्रवाल, संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य मंत्रालयTue, 27 Jul 2021 17:46:13 (IST) आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 1,540 नए मामले सामने आए, 2,304 लोग कोरोना से ठीक हुए और 19 लोगों की कोरोना से मौत हुई।Tue, 27 Jul 2021 17:36:08 (IST) बच्चों की वैक्सीन पर कोवैक्सीन रिसर्च कर रही है। जाइडस ने डेटा दिया हुआ है। इन दो पर फैसला होने देते हैं। इसके अलावा हम बायो-ई और नोवावैक्स को भी पेड्रियाटिक स्टडी के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। सभी वैक्सीन निर्माताओं को प्रोत्साहित कर रहे हैं: डॉ.वी.के.पॉल, नीति आयोग के सदस्यTue, 27 Jul 2021 16:56:08 (IST) प्रदेश में कोरोना वायरस के 36 नए मामले सामने आए और 73 मरीज ठीक हुए। कल 2,25,009 सैंपल की जांच की गई। पॉजिटिविटी की दर 0.01% रह गई है: उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगलTue, 27 Jul 2021 16:48:41 (IST) कोरोना की दूसरी लहर अभी खत्म नहीं हुई है। कुछ क्षेत्र चिंता का विषय बने हुए हैं। वैक्सीनेशन भी पूरी गारंटी नहीं है। यह संक्रमण कम करेगा। ऐसा कोई भी वैक्सीन नहीं कहती कि 100% संक्रमण नहीं होगा। इससे बीमारी की गंभीरता और मौत को रोका जा सकता है: डॉ.वी.के.पॉल, नीति आयोग के सदस्यTue, 27 Jul 2021 16:27:47 (IST) देश में अभी 54 ज़िलों में पॉजिटिविटी रेट 10% से ज़्यादा है: स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवालTue, 27 Jul 2021 16:23:07 (IST) देश में अभी 22 ज़िले ऐसे हैं जहां पिछले 4 हफ़्ते में COVID19 के मामलों में वृद्धि हुई है। इसमें केरल के 7 ज़िले, मणिपुर के 5 ज़िले, मेघालय के 3 ज़िले, अरुणाचल प्रदेश के 3 ज़िले, महाराष्ट्र के 2 ज़िले, असम का 1 ज़िला, त्रिपुरा का 1 ज़िला है: स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिवTue, 27 Jul 2021 16:17:48 (IST) शुरू के कुछ हफ़्तों में COVID19 के मामलों में एक तेज़ कमी दर्ज़ की जा रही थी लेकिन पिछले दो-तीन हफ़्तों से कोरोना वायरस के मामलों में हो रही गिरावट की दर कम हुई है जो चिंता का विषय है। हम इसे लेकर राज्यों के साथ बात कर रहे हैं: स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवालTue, 27 Jul 2021 15:21:34 (IST) वैक्सीन के बाद भी तीसरी बार कोरोना! सिर खुजा रहे एक्सपर्टTue, 27 Jul 2021 13:53:14 (IST) उत्‍तराखंड में 1 अगस्‍त से खुलेंगे स्‍कूल उत्‍तराखंड कैबिनेट ने राज्‍य में स्‍कूल खोले जाने के प्रस्‍ताव को मंजूरी दे दी है। 1 अगस्‍त से कक्षा 6 से 12 तक के स्‍टूडेंट्स की खातिर स्‍कूल खोले जा सकते हैं।Tue, 27 Jul 2021 13:51:39 (IST) हमें जितनी वैक्सीन मिल रही है उसे हम ज़िलों में भेजकर लोगों को वैक्सीनेट कर रहें, लेकिन अभी हमें थोड़ी कम मात्रा में वैक्सीन मिल रही है तो मुझे लगता है कि भारत सरकार को हमें और वैक्सीन देना चाहिए क्योंकि हमारा राज्य सबसे ज़्यादा प्रभावित है। - राजेश टोपे, महाराष्ट्र स्वास्थ्य मंत्रीTue, 27 Jul 2021 13:43:20 (IST) पिछले 24 घंटों में 66 लाख से ज्‍यादा को टीका पिछले 24 घंटों में देश में 66 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण हुआ। मैं सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों एवं देशवासियों को इस… https://t.co/4bSzfjRrCL — Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) 1627371009000Tue, 27 Jul 2021 13:17:47 (IST) विशेषज्ञों की माने तो यह कोरोना की ट्रांसमिशन चेन तोड़ने और कोविड की संभावित तीसरी लहर की चेतावनी के बीच देश भर में स्कूलों को फिर से खोलने की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।Tue, 27 Jul 2021 13:16:36 (IST) सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने BJP संसदीय दल की बैठक में कहा कि सरकार अगले महीने बच्चों का कोरोना टीकाकरण शुरू कर सकती है।Tue, 27 Jul 2021 13:14:16 (IST) कोरोना पर गुड न्यूज, अगले महीने आ सकती है बच्चों के लिए वैक्सीनTue, 27 Jul 2021 09:45:58 (IST) देश में अबतक 3,06


Source: Navbharat Times July 27, 2021 00:13 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */