देश में बेरोजगारी (Unemployment) का आलम इस कदर है कि सफाई कर्मचारी की वैकेंसी (Sweepers Job) निकलने पर बड़ी-बड़ी योग्यता रखने वाले आवेदकों की भीड़ लग जाती है. तमिलनाडु विधानसभा सचिवालय (Tamil Nadu Assembly) में स्वीपर का काम और सैनिटरी कर्मचारियों के पद की दौड़ में एम.टेक, बी.टेक और एमबीए, पोस्ट ग्रेजुएट और ग्रेजुएट के साथ ही कई पेशेवर योग्यता वाले लोग भी शामिल हैं. RRB Recruitment 2019: रेलवे में 2 लाख 30 हजार पदों पर होगी भर्तियां, ये है ऑफिशियल नोटिसतमिलनाडु विधानसभा सचिवालय में स्वीपर के लिए 10 और स्वच्छता कर्मचारी के लिए 4 वैकेंसी हैं. 26 सितंबर को विधानसभा सचिवालय ने इन पदों के लिए आवदकों से आवेदन मंगाए. कुल 14 सफाई कर्मचारी के पद के लइए कई डिप्लोमाधारक फाइट कर रहे हैं और सभी इस नौकरी के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं.
Source: NDTV February 06, 2019 03:22 UTC