तलाक के बाद आमिर-किरण का वीडियो मैसेज: एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आए, फैंस से कहा- रिश्ता बदला, पर परिवार आज भी एक ही है - News Summed Up

तलाक के बाद आमिर-किरण का वीडियो मैसेज: एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आए, फैंस से कहा- रिश्ता बदला, पर परिवार आज भी एक ही है


Hindi NewsEntertainmentBollywoodAamir Khan And Kiran Rao Appears First Time After Their Divorce Holding Hands In Video Said Our Relationship Changed But We Are Happyतलाक के बाद आमिर-किरण का वीडियो मैसेज: एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आए, फैंस से कहा- रिश्ता बदला, पर परिवार आज भी एक ही है7 घंटे पहलेकॉपी लिंकतलाक के एक दिन बाद आमिर खान (56) और किरण राव (47) ने रविवार के अपने फैंस के लिए एक वीडियो मैसेज शेयर किया है। कपल ने वीडियो में अपने अलगाव के बारे में बात की। वीडियो में वे एक-दूसरे का हाथ पकड़े नजर आए। दोनों ने कहा कि वे अभी भी एक ही परिवार का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि भले ही उनका रिश्ता बदल गया हो, फिर भी वे एक-दूसरे के साथ बने रहेंगे।आमिर और किरण ने 28 दिसंबर 2005 को शादी की थी। 15 साल बाद 3 जुलाई 2021 को दोनों ने अलगाव की घोषणा की। इस तलाक पर आमिर और किरण ने साझा बयान जारी किया था। कहा था कि इसे अंत नहीं, बल्कि नए सफर की शुरुआत की तरह देखें।पानी फाउंडेशन हमारे लिए बेटे आजाद जैसावीडियो में आमिर कह रहे हैं- आप लोगों को दुख भी हुआ होगा, अच्छा नहीं लगा होगा, शॉक लगा होगा। हम बस इतना आपको कहना चाहते हैं कि हम दोनों बहुत खुश हैं और हम एक ही परिवार हैं। हमारे रिश्ते में बदलाव आया है। लेकिन हम लोग एक-दूसरे के साथ ही हैं, तो आप लोग ऐसा कभी मत सोचिएगा। पानी फाउंडेशन हमारे लिए बच्चे आजाद की तरह ही है।किरण और आमिर का एक बेटा है आजाद। उनकी उम्र 10 साल का है। उनका जन्म सरोगेसी से हुआ था। किरण को कंसीव करने में दिक्कत होने की वजह से सरोगेसी का फैसला लिया गया था जिसके बाद 2011 में आजाद का जन्म हुआ।16 साल चली थी पहली शादीआमिर खान की पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी। आमिर जब फिल्म क़यामत से क़यामत तक की शूटिंग कर रहे थे, तभी उन्होंने रीना से शादी कर ली थी। 18 अप्रैल 1986 को हुई शादी करीब 16 साल तक चली थी। 2002 में इनका तलाक हो गया था। कपल के दो बच्चे (बेटा जुनैद और बेटी आइरा) हैं, जो अब रीना के साथ रहते हैं।


Source: Dainik Bhaskar July 04, 2021 10:30 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */