तीरंदाजी विश्वकप में पति-पत्नी की जोड़ी ने जीता गोल्ड मेडल, रोमांचक है नंबर वन दीपिका और अतनु की लवस्टोरीRizwan Noor Khanविश्वकप तीरंदाजी की मिश्रित टीम स्पर्धा में भारतीय प्लेयर दीपिका कुमारी और उनके पति अतनु दास ने जोड़ी के तौर खेलते हुए गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास लिख दिया है। एक दिन में 3 गोल्ड जीतने वाली दीपिका कुमारी अब दुनिया की नंबर वन तीरंदाज भी बन गई हैं। दीपिका कुमारी और अतनु दास ने शादी की पहली सालगिरह से ठीक 2 दिन पहले गोल्ड मेडल के रूप में एक दूसरे को शानदार तोहफा दिया है। तकरार से शुरू हुई दोनों की रोमांचक प्रेम कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है।वर्ल्डकप में बतौर जोड़ी खेलते हुए गोल्ड जीता-तीरंदाजी के विश्वकप में भारतीय प्लेयर्स ने अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों को खुश कर दिया है। तीरंदाजी की मिश्रित जोड़ी में दीपिका कुमारी और अतनु दास ने गोल्ड जीत लिया है। दोनों ने नीदरलैंड के जेफ वान डेन बर्ग और गैब्रिएला शोलेसर को 5-3 के अंतर से हराया। दीपिका और अतनु दास पति-पत्नी हैं और विश्वकप में पहली बार बतौर जोड़ी खेलते हुए गोल्ड मेडल जीता है।दीपिका ने जीते एक दिन में 3 गोल्ड-दीपिका कुमारी ने एक दिन में 3 गोल्ड मेडल अपने नाम किए। गोल्ड जीतने के बाद जारी हुई विश्व रैंकिंग में दीपिका कुमारी सर्वाधिक अंकों के साथ टॉप पर पहुंच गईं और दुनिया की नंबर वन तीरंदाज बन गई हैं। दीपिका ने व्यक्तिगत इवेंट में रूस की एलिना ओसिपोवा को 6-0 के अंतर से हराकर गोल्ड जीत लिया। इससे पहले उन्होंने टीम रिकर्व स्पर्धा में भी गोल्ड जीता था।तकरार से हुई शुरुआत प्यार में बदली-तीरंदाज दीपिका कुमारी और अतनु की पहली मुलाकात साल 2008 में टाटा तीरंदाज अकादमी में हुई थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शुरुआती दिनों में दोनों के बीच किसी बात को लेकर तकरार हो गई थी। यहां तक की दोनों के बीच बातचीत भी नहीं होती थी। लेकिन, कई टूर्नामेंट में एक साथ खेलने और सफर करने के दौरान दोनों के बीच साल 2016 सुलह हो गई।कोरोनाकाल में पिछले साल की थी शादी-2016 में दोनों की मिश्रित जोड़ी का मुकाबला कोरिया में हुआ जहां इस जोड़ी ने मैच गंवा दिया, लेकिन दोनों के बीच मजबूत अंडरस्टैंडिंग बन गई। कई साल तक एक-दूसरे को अच्छे जानने के बाद साल 2020 में 30 जून को दोनों ने शादी कर ली। हालांकि, कुछ रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया कि दोनों के परिवार अलग जाति से होने की वजह से लंबे समय से राजी नहीं हो रहे थे।दीपिका और अतनु के पास मेडल ही मेडल-शादी की पहली वर्षगांठ से ठीक दो दिन पहले दीपिका और अतनु ने गोल्ड जीतकर एक-दूसरे को शानदार तोहफा दिया है। झारखंड के रांची में जन्मी 27 साल की दीपिका कुमारी ने साल 2011 से 2021 तक विश्वकप में 10 गोल्ड मेडल के साथ करीब 30 पदक अपने नाम किए हैं। जबकि, वर्ल्ड चैंपियनशिप, कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स समेत अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में दर्जनों अवॉर्ड जीते हैं। वहीं, पश्चिम बंगाल के बड़ानगर में जन्मे 29 साल के अतनु दास विश्व रैंकिंग में 17वें नंबर पर काबिज हैं। वह भी विश्व प्रतियोगिताओं में गोल्ड समेत दर्जन भर से अधिक अवॉर्ड जीत चुके हैं।…NextArcher Deepika Kumari becomes world No. 1 after winning gold at WC Read @ANI Story | https://t.co/PoVlhPk8WG pic.twitter.com/L5eSGKgTWw — ANI Digital (@ani_digital) June 28, 2021ये भी पढ़ें :ICC Ranking: रविंद्र जड़ेजा दुनिया के नंबर वन ऑलराउंडरश्रीलंका दौरा: शिखर धवन के साथ इन प्लेयर्स की चमकी किस्मतWTC Records: आर अश्विन और अजिंक्या रहाणे रिकॉर्डबुक में दर्ज19 सितंबर से खेले जाएंगे आईपीएल के बचे मैचलंका प्रीमियर लीग का दूसरा सीजन जुलाई में, देखें शिड्यूलफुटबॉलर सुनील छेत्री ने लिओनेल मेसी का रिकॉर्ड तोड़ा
Source: Dainik Jagran June 28, 2021 08:31 UTC