तेजस्वी ने कहा कि सृजन घोटाला से खुद को बचाने के लिए वह भाजपा और सीबीआई से डरकर पलंग के नीचे दुबके हुए हैं. सोमवार को ट्वीट करते हुए तेजस्वी ने कहा, 'नीतीश कुमार जी सृजन घोटाले में अपनी गर्दन बचाने के लिए भाजपा और उसके सहयोगी सीबीआई के डर से चादर ओढ़कर पलंग के नीचे दुबके हुए है और ऊपर से पलंग को कंबल से ढकवा दिया है. हमारे चाचा जी इतने अधिक डरे हुए है कि अपनी पार्टी में पदाधिकारी भी अमित शाह की हरी झंडी मिलने के बाद ही बना रहे है.' सीएम की भूमिका जनता की सुरक्षा की रक्षा करने की है, मगर दुर्भाग्य से, वह इस मुख्य कार्य को भूलते जा रहे हैं.' इन दिनों राज्य भर से दिन दहाड़े कॉन्ट्रैक्ट हत्या, राजनैतिक हत्या, बलात्कार, वसुली के लिए अपहरण, और विभिन्न तरह के अपराध सत्ता के करीब रहने वाले लोगों के समर्थन से हो रहा है, आए दिन ऐसली खबरें आ रही हैं.
Source: NDTV February 05, 2019 09:00 UTC