थकी जिंदगी, सिस्टम फेल - News Summed Up

थकी जिंदगी, सिस्टम फेल


-लॉकडाउन : सड़क पर बेहोश पड़ा रहा वृद्ध, नहीं मिले पैसेनिसं, वसई : कोरोना के चलते घोषित लॉकडाउन के दौरान विभागीय उदासीनता लोगों पर भारी पड़ रही है। कड़ी धूप और उमस के बीच जरूरी कार्यों से घरों से निकलने वाले वृद्ध व महिलाओं को इस महामारी में दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। ऐसा ही मामला नालासोपारा पूर्व में सामने आया है, जहां बैंक से पैसे निकालने गया एक वृद्ध धूप व गर्मी की वजह से बेहोश हो गया।जानकारी के अनुसार नालासोपारा पूर्व के श्रीराम नगर निवासी जनार्दन दुबे मंगलवार सुबह घर से पैदल दस किलोमीटर दूर लिंक रोड, अग्रवाल इलाके में स्थित यूनियन बैंक से पैसे निकालने गए थे। बैंक में ताला देखकर उनकी परेशानी और बढ़ गई। वह निराश होकर घर की ओर लौटा। तेज घूप, भीषण गर्मी व उमस के बीच आचोले रोड पर वह बेहोश होकर गिर गया। सड़क पर पड़े जनार्दन दुबे की किसी ने मदद भी नहीं की। दुबे ने कहा कि घर में पैसे नहीं थे। इसलिए खर्चे के लिए बैंक आया था। लॉकडाउन ने तो जीते जी मार दिया है।


Source: Navbharat Times April 15, 2020 03:00 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */