थानों में टॉयलेट पर महिला पुलिस स्पीच लैस - News Summed Up

थानों में टॉयलेट पर महिला पुलिस स्पीच लैस


आगरा (ब्यूरो): थानों में महिला शौचालय न होने से 10 घंटे से भी ज्यादा ड्यूटी करने वाली महिला पुलिसकर्मी तो परेशान हैं ही फरियाद लेकर आने वाली महिलाएं भी इससे प्रभावित हो रही हैं। हालांकि थानों में महिलाओं की इस समस्या को देखते हुए पुलिस कमिश्नर ने डेढ़ महीने के भीतर सभी थानों में महिला शौचालय बनवाने का दावा किया है। दैनिक जागरण आईनेक्स्ट ने शनिवार को इसका रियल्टी चेक किया, जिसमें अधिकतर थानों में महिला टॉयलेट नहीं मिला।थानों में है एक ही टॉयलेटथाना न्यू आगरा में महिला पुलिसकर्मियों के लिए अलग से कोई व्यवस्था नहीं है, ऐसे में मजबूरी के चलते उनको थाने में बने पुरुष टॉयलेट में ही जाना पड़ता है। नाम नहीं छापने की शर्त पर एक महिला कांस्टेबल ने बताया कि ये टॉयलेट काफी गंदा रहता है। वहीं थाना मंटोला, थाना छत्ता, थाना सिकंदरा, जगदीशपुरा, लोहामंडी, शाहगंज, एत्मादपुर, नाईकीमंडी, मलपुरा, अछनेरा, बसई अरेला, फतेहाबाद समेत दर्जनों थानों में भी महिलाओं के लिए अलग से टॉयलेट की व्यवस्था नहीं हैं। वहीं शहर के सबसे बड़े थाने हरीपर्वत में टॉयलेट की अलग से व्यवस्था है।पुलिस कार्यालयों में भी है यही हालएक महिला थाना समेत जिले में कुल 47 थाने हैं। 12 क्षेत्राधिकारी एवं सिटी में चार एडिशनल एसपी तैनात हैं। इन अफसरों के कार्यालय में कई जगह महिला पुलिस भी तैनात हैं। दबी जुबान विभागीय लोग बताते हैं कि इनमें से अधिकांश दफ्तरों में महिला शौचालय की सुविधा अलग से नहीं है। थानों व अफसरों के कार्यालयों में महिला शौचालय न होने से महिला पुलिसकर्मियों को मजबूरी में पुरुषों के शौचालय का इस्तेमाल करना पड़ता है। यही नहीं, यहां फरियाद लेकर आने वाली महिलाओं को भी महिला शौचालय न होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।हाईकोर्ट ने मांगा टॉयलेट का ब्यौरामहिला पुलिस की समस्या को ध्यान में रखते हुए हाईकोर्ट ने प्रदेश सरकार से जवाब मांगा है, जिसमें न्यायालय द्वारा पूछा गया है कि थानों में महिला टॉयलेट की स्थिति क्या है? वहीं महिला पुलिसकर्मियों ने बताया था कि थानों और कार्यालयों में महिला शौचालय नहीं हैं। इससे महिला पुलिसकर्मियों व फरियादियों को परेशानी होती है।इस तरह बन सकते हैं शौचालयनगर निगम की ओर से महिलाओं के लिए खास पिंक टॉयलेट का निर्माण कराया गया है। महिला पुलिसकर्मियों का कहना है कि स्वच्छ मिशन के तहत बजट का बंदोबस्त कर थाने और अधिकारियों के कार्यालयों में शौचालय का निर्माण कराया जा सकता है। इससे न सिर्फ महिला पुलिसकर्मी बल्कि फरियाद करने के लिए आने वाली महिलाओं को भी सहूलियत मिलेगी।यहां पर बने हैं महिला शौचालय- पुलिस ऑफिस में है महिलाओं के लिए शौचालय की व्यवस्था- महिला सहायता प्रकोष्ठ में भी है महिलाओं के लिए शौचालय-पुलिस लाइन में कई वर्ष पहले से है महिला शौचालय-पुलिस कंट्रोल रूम में बना है महिला शौचालय-पुलिस लाइन में कैंटीन के पीछे टॉयलेट में मिली गंदगीयहां नहीं हैं महिला के लिए अलग से टॉयलेट-थाना न्यू आगरा-थाना नाई की मंडी-थाना मंटोला-थाना छत्ता-थाना सिंकदरा-थाना जगदीशपुरा-थाना लोहामंडी-क्राइम ब्रांच ऑफिसजनपद मेंं थानों पर एक नजर-जिले में थानों की संख्या47-शहर में थानों की संख्या19-पुलिस फोर्स की संख्या5500-महिला पुलिस कर्मियों की संख्या850थाना में महिला टॉयलेट हैं, जहां नहीं हैं, वहां तेजी से निर्माण क ार्य चल रहा है, एक से ड़ेढ महीने के भीतर शहर और देाहत के सभी थानों में महिला टॉयलेट की व्यवस्था कराई जाएगी।डॉ। प्रीतिंदर सिंह, पुलिस कमिश्नर


Source: Dainik Jagran June 25, 2023 14:05 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */