दहेज के लिए विवाहिता की हत्या: वैशाली में फंदे से लटका मिला महिला का शव, मायके वालों ने लगाया दहेज की खातिर हत्या का आरोप - News Summed Up

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या: वैशाली में फंदे से लटका मिला महिला का शव, मायके वालों ने लगाया दहेज की खातिर हत्या का आरोप


Hindi NewsLocalBiharPatnaVaishaliMarried Woman Murdered For Dowry In Vaishaliदहेज के लिए विवाहिता की हत्या: वैशाली में फंदे से लटका मिला महिला का शव, मायके वालों ने लगाया दहेज की खातिर हत्या का आरोपवैशाली 8 घंटे पहलेकॉपी लिंकमहिला की हत्या के बाद घर पर लोगों की भीड़।वैशाली के महनार थाना क्षेत्र के लावापुर में एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। हालांकि मृतक महिला के मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। महिला का शव फंदे से लटका हुआ पाया गया था, जिसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेजा दिया।मृतका की पहचान राजू राय की पत्नी 20 वर्षीया काजल कुमारी के रूप में हुई है। मायके वालों का आरोप है कि ससुराल वालों के द्वारा दहेज में पैसे की मांग की जा रही थी और नहीं दिए जाने पर महिला की हत्या कर दी गई।दहेज को लेकर महिला को प्रताड़ित किया जाता थापरिजनों का यह भी आरोप है कि दहेज को लेकर काजल को प्रताड़ित भी किया जाता था। घटना के बाद मृतका के ससुराल वाले घर से फरार हो गए हैं। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।


Source: Dainik Bhaskar July 25, 2021 14:48 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */